उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। सोमवार की सुबह से तीखी धूप रहने से लोग उमस से बेचैन रहे लेकिन दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से उमस से राहत मिली। वहीं शहर के निचले इलाकों में और पानी भरने सो लोग परेशान रहे।
बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत
सोमवार को बारिश होने के बाद मौसम ठंडा हो गया। इस बीच तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नगर निगम के तमाम प्रयास के बाद भी जनता को जलभराव से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार सुबह से आसमान साफ रहने के साथ तीखी धूप हुई। गर्म हवा भी चली। इससे लोग परेशान रहे। वहीं दोपहर में अचानक मौसम बदलने लगा। तेज हवाएं चलने लगी और बारिश होने लगी।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : राजेश कुमार।
गौरतलब है कि रविवार को मई-जून की तरह गर्मी का एहसास हुआ। दिन ही नहीं रात में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री के आसपास ज्यादा रहा। वहीं हवा में काफी ज्यादा नमी और पछुवा हवाओं की वजह से 35 डिग्री तापमान के बावजूद 42 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ।
4 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को सुबह से ही आकाश पूरी तरह से साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ती चली गई। दिन का तापमान चढ़कर 35.8 डिग्री पहुंच गया, जो कि सितंबर में दिन के सामान्य तापमान 32.7 डिग्री से तीन डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का तापमान भी सामान्य 24.6 डिग्री तापमान की तुलना में दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि भले ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन हीट इंडेक्स 42 डिग्री महसूस किया गया। फिलहाल इस सप्ताह गर्मी ऐसी ही बनी रहेगी। यह गर्मी इस वजह से है कि हवा का रुख बदलकर उत्तर पश्चिम हो गया है। 20 सितंबर से फिर से हल्की बारिश के आसार हैं।