फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में सर्द हवाओं ने गायब कर दी सूरज की तपिश, तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Tue, 10 Jan 2023 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जनपद में मंगलवार को भी शीतलहर की चपेट में रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को ऊपरी वायुमंडल में थोड़ा कोहरा छंटने की वजह से दोपहर में सूरज की किरणें धरती तक तो पहुंचीं, लेकिन पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं की वजह से धूप की तपिश गायब रही। सुबह से लेकर रात तक लोग कांपते रहे। ठंड का प्रभाव लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा।

अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में दो डिग्री ऊपर चढ़कर 12.8 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन यह सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आकाश घने कोहरे से ढका रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन उससे लोगों को अधिक राहत नहीं मिली। शाम होते-होते फिर कंपकंपी छूटने लगी। अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके रहे, लेकिन जो बाहर रहे वह अलाव तापते हुए नजर आए।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में वहां और उत्तराखंड के पहाड़ों पर एक-दो दिन में बारिश की संभावना बन रही है। इससे पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में निचले वायुमंडल में जमा कोहरा छंटेगा और धूप निकल सकती है। धूप से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान के गिरने का क्रम जारी रहेगा। लगातार कई दिनों तक आसमान साफ रहने और धूप निकलने के बाद ही ठंड से राहत मिल सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
सुबह आने वाली गोरखधाम रात में पहुंची, यात्री बेहाल
आसमान में धुंध और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दिल्ली की ट्रेनें सबसे ज्यादा विलंब से चल रही हैं। सुबह 9:45 बजे पहुंचने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस सोमवार को रात करीब पौने नौ बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंची। ट्रेन से आने वाले यात्रियों के इंतजार में उनके घरवाले परेशान रहे। स्टेशन पर सर्द हवाओं के बीच उन्हें घंटों गुजारना पड़ा। वहीं, ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं होने से यात्री भूख से बेहाल हो गए।

इसी तरह, दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस सात घंटे, सप्तक्रांति एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, आनंद विहार से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस 10:15 घंटे की देरी से आईं। आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे और एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना भारी पड़ रहा है।

 

4 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ से ही दिल्ली भेज दिया गया एलायंस एयर का विमान
खराब मौसम की वजह से लखनऊ से आने वाला एलायंस एयर का विमान गोरखपुर नहीं आया। विमान को लखनऊ से ही दिल्ली भेज दिया गया। प्रयागराज की फ्लाइट पहले से रद्द थी। अन्य विमानों की उड़ान तय समय पर हुई।

दोपहर में दिल्ली से गोरखपुर आने वाला एलायंस एयर का विमान यहां से लखनऊ जाता है। फिर लखनऊ से गोरखपुर लौटता है। इसके बाद यही विमान दिल्ली जाता है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से लखनऊ से गोरखपुर आने वाला विमान वहीं से दिल्ली भेज दिया गया। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता की उड़ानें तय कार्यक्रम के अनुसार हुईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मोहद्दीपुर और बिछिया में घंटों गुल रही बिजली
उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे आपूर्ति बंद हो गई। इससे मोहद्दीपुर, बिछिया क्षेत्र के सात हजार घरों की बिजली गुल हो गई। अभियंताओं ने जांच की तो ट्रांसफार्मर का टैप चेंजर खराब मिला। तकरीबन एक घंटे बाद उपकेंद्र में लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली दी गई। अभियंताओं ने कर्मचारियों की सहायता से रात 8:30 बजे टैप चेंजर बदलकर ट्रांसफार्मर को ठीक कराया। अधीक्षण अभियंता शहर यूसी वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को कुछ देर बिजली नहीं मिल पाई।

ट्राली में रिफ्लेक्टर लगाए, सड़क के किनारे न खड़ा करने की हिदायत दी
एसपी ट्रैफिक ने सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली के मालिकों और चालकों के साथ बैठक करके चेताया कि रात के समय ट्रैक्टर ट्राली को सड़क के किनारे न खड़ा करें। उन्हें यातायात के बारे में जानकारी देने के साथ ट्राली में रिफ्लेक्टर लगवाए। एसपी ट्रैफिक डॉ. महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, 118 ट्रैक्टर मालिकों और चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टर पार करने एवं मोड़ पर ट्रैक्टर चलाते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 80 ट्रैक्टर ट्राली पर रिट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया। बैठक में निरीक्षक यातायात मनोज कुमार, निरीक्षक यातायात धर्मेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक यातायात अजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें