गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला।
शोभित दास को मिला प्राइड ऑफ गोरखपुर सम्मान
गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के दूसरे दिन प्राइड ऑफ गोरखपुर अवार्ड एव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इमसें उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राइड ऑफ गोरखपुर सम्मान शोभित दास, गोरखपुर आइकन अवार्ड संजय वर्मा, सेतु सम्मान राजेश कुमार सिंह को दिया गया।
इसके अलावा स्व. राजीव केतन स्मृति कैलीग्राफी प्रतियोगिता की श्रेष्ठ प्रविष्टियाें की विजेता विदिशा जायसवाल, निधि जायसवाल, मनीष कुमार राय, नूर आलम और अवंतिका रहीं। इसी क्रम में डॉ. रजनीकांत नवाब स्मृति युवा रचनाकार प्रतियोगिता की विजेता खुशी यादव, हर्षिता त्रिपाठी, सुलव पंडित ताज, अंकिता और आराध्या शाही रहीं।
काव्य वरिष्ठ वर्ग के विजेता निर्भय निनाद, सुष्मिता शुक्ला, पूजा जायसवाल, धारिणी श्रीवास्तवा और जैनब रहीं। लघुकथा कनिष्ठ वर्ग के विजेता हर्षिता त्रिपाठी, अनुवंश सिंह, वाग्मिता सिंह व अर्शिता नागवंशी रहीं। लघुकथा वरिष्ठ वर्ग की विजेता अनुराधा यादव, अमृता वर्मा, खुशबू यादव रहीं। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।