फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: नए साल में चटख धूप का उठा सकते हैं आनंद, ऐसा रहेगा मौसम का नजारा

Wed, 30 Dec 2020 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
नए साल का जश्न खुलकर मनाया जा सकता है, क्योंकि इस दिन चटख धूप निकलेगी। हालांकि सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन नौ बजे के बाद आकाश साफ हो जाएगा। वहीं, पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवा की वजह से न्यूनतम तापमान के लुढ़ककर चार से पांच डिग्री तक हो जाने की आशंका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बता दें कि अभी पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी हो रहा है। सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं पहाड़ की ओर से चल रही पछुआ हवा की वजह से मौसम पूरी तरह से साफ हो जा रहा है। लिहाजा सूरज भी खूब चमक रहा है और लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी सुबह के वक्त पुरवा हवा चल रही है, लेकिन दोपहर बाद हवा का रुख बदलकर पछुआ हो जा रहा है। इसकी वजह से दिन पूरी तरह से साफ हो रहा है।

4 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मंगलवार को काफी देर तक पुरवा हवा चली। इसकी वजह से शाम से कोहरा हो गया। वहीं बुधवार की सुबह थोड़ा कोहरा होने के बाद मौसम साफ हो गया है। लेकिन बर्फीली हवा के कारण लोग ठंड महसूस महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि नए साल के दिन भी सुबह हल्का कोहरा फिर मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। ऐसे में शहरवासियों को ठंड से राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें