फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: मौसम ने बदला मिजाज, ठंड से शहरवासियों की छूट रही कंपकंपी, देखें तस्वीरें

Tue, 12 Jan 2021 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान दिन के बढ़े हुए तापमान ने जहां स्वेटर, जैकेट उतार देने को मजबूर कर दिया था, वहीं मंगलवार को मौसम के एकाएक बदले मिजाज ने कंपकंपी छुड़ा दी। ऐसे में ठंड के कारण शहरवासी ठिठुरते रहे। वहीं सुबह से धूप के भी दर्शन नहीं हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार को ही मौसम ने करवट बदल लिया था। रविवार की तुलना में सोमवार को दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से दोपहर बाद तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। दो बजे के बाद सूरज दिखने के बावजूद ठंड से कोई राहत नहीं मिल सका।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, राजस्थान के ऊपरी वायुमंडल में करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर चल रही तेज पछुवा हवा तीन हजार फीट की ऊंचाई तक आ गई। इसकी वजह से निचले वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान, बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर होते हुए पश्चिम बंगाल तक काफी तेज गति से बढ़ा। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इसकी वजह से मौसम में बदलाव आ गया।

4 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नीतीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह न्यूनतम तापमान के लुढ़ककर छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 12 से 15 जनवरी के बीच सुबह काफी ठंड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि न्यूनतम तापमान छह-सात डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं दिन के तापमान के 20 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह कोहरा होगा। मौसम दोपहर बाद ही साफ होगा, लेकिन धूप में वैसी गर्मी नहीं रहेगी। बारिश का कोई आसार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें