गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाला खिचड़ी मेला सजकर तैयार हो गया है। अधिकतर दुकानें लग गईं हैं। झूले, जादू, मौत का कुंआ का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। बची हुई दुकानों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले से गोरखनाथ मंदिर का माहौल पूरी तरह सतरंगी हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
मेला परिसर में कई प्रकार के झूले, चर्खी, जादू, सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू सामान, खजला और चाट-पकौड़े की दुकानें सज गईं हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दुकानदारों ने आम आदमी को ध्यान रखकर सामानों की खेप मंगाई है।
विज्ञापन
3 of 6
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
अलग-अलग दुकानों में रोजमर्रा की जरूरत की करीब हर चीज लोगों की जेब के अनुसार मौजूद है। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इसी दिन गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाई जाएगी, लेकिन अभी से मेले में मकर संक्रांति के दिन जैसा माहौल नजर आ रहा है।
4 of 6
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
मेले के मद्देनजर गोरखनाथ मंदिर में भी अच्छी-खासी भीड़ ग रही है। मेले के साथ-साथ लोग नौकायन का भी लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। मेले में ब्रेक डांस, ड्रेगन, टोरा-टोरा सहित कई प्रकार के झूले लग गए हैं। बच्चों और बड़ों ने उनका आनंद लेना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
सौंदर्य प्रसाधन, क्रॉकरी, शीशे, बर्तन व छोटे-बड़े घरेलू सामान की अनेक दुकानें सज गईं हैं। मोबाइल फोटो के दौर को चुनौती देने के लिए मेला परिसर में लगाए गए कई अस्थाई स्टूडियो भी सज गए हैं। मेले में खानपान का भरपूर इंतजाम है।
चाट-पकौड़े, पाव-भाजी, बर्गर, पिज्जा, डोसा, चाउमिन, खजला और गरम-गरम जलेबी भी आपको यहां मिल जाएगी। गोरखनाथ मंदिर के मेला प्रबंधक शिवशंकर उपाध्याय ने बताया कि मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। ज्यादातर दुकानदारों ने अपने तय स्थान पर दुकानें लगा ली हैं। कुछ इसे अंतिम रूप दे रहे हैं।