गोरखपुर में बुधवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। जिसका असर गुरुवार को दिखाई दिया। आकाश में सुबह से शाम तक बादलों ने डेरा डाले रखा। वहीं पछुवा हवाओं ने फिर से थोड़ी सी सिहरन पैदा कर दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालय के जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में भी मौसम में कुछ बदलाव हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
घना कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
इसका असर बुधवार को गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक रहा। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन नहीं हुए। हालांकि इसकी वजह से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।
4 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
दिन का तापमान पिछले कुछ दिनों की तरह ही 24 डिग्री के आसपास बना रहा लेकिन करीब आठ किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवाओं की वजह से थोड़ी ठंड महसूस हुई।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का थोड़ा सा असर बृहस्पतिवार को भी रहेगा। आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी हालांकि सुबह के वक्त बहुत ही हल्का कोहरा हो सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।