फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गोरखपुर में 12 घंटे में 115 मिलीमीटर बारिश, शहर के कई इलाकों में जलभराव

Thu, 22 Jul 2021 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में मंगलवार रात से बुधवार तक हुई झमाझम बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक 12 घंटे में 115 मिलीमीटर बारिश हुई। कुछ ऐसे भी इलाके रहे जहां तीन दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी पूरी तरह से निकल भी नहीं पाया था कि फिर वहां घुटने भर से अधिक जलभराव हो गया। गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों की तुलना में गोरखपुर में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। अभी दो दिनों तक रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

उधर नगर आयुक्त अविनाश सिंह समेत निगम की टीम सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर पानी निकासी के इंतजाम जांचती रही। शहर के तकरीबन सभी इलाकों की मुख्य सड़कों से दोपहर तक पानी हट गया। हालांकि मोहल्लों में जलभराव की स्थिति देर शाम तक बनी हुई है। कई इलाकों में तो लोगों के घरों-दुकानों में पानी भर गया और लोगों को भीतर ही कैद रहना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
तारामंडल समेत आधा दर्जन इलाकों में घुटने भर से अधिक पानी
तारामंडल क्षेत्र के आजाद नगर पूर्वी, बुद्ध विहार पार्ट ए और बी, व्यावसायिक, सिद्धार्थनगर, गौतम बुद्ध नगर, लेक व्यू कॉलोनी समेत दर्जन भर मोहल्लों में घुटने भर से अधिक पानी लग गया है। सर्विस लेन पर तो कई गाड़ियां फंस गई। इसी तरह रुस्तमपुर के पास स्थित चिलमापुर में भी लोग घुटने भर से अधिक गंदे पानी से होकर अपने घरों तक जाने को मजबूर दिखे। ऐसा ही कुछ नजारा काशीपुरम कॉलोनी, मानस विहार कॉलोनी, बिछिया स्थित जंगल तुलसीराम मोहल्ले का भी रहा। जंगल नकहा नंबर दो स्थित हमीदुल्लाह नगर में चार फीट से अधिक जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां जलभराव की समस्या को लेकर नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने पिछले साल अगस्त में ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जीडीए की शिकायत की थी। उनका कहना था कि कॉलोनाइजर ने बिना सड़क, नाली और जल निकासी की ठोस व्यवस्था किए ही लोगों के प्लॉट बेच दिए। जब इसकी शिकायत तत्कालीन जीडीए उपाध्यक्ष से की गई तो उन्होंने यह कहकर कार्रवाई से इनकार कर दिया कि इसकी जिम्मेदारी रेरा की है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
12 से ज्यादा इलाकों में जलभराव
तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से शहर के दर्जन भर से ऊपर के इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। बेतियाहाता, दाउदपुर, बक्शीपुर, दीवान बाजार, पुर्दिलपुर, सुमेर सागर, विजय चौक, राप्तीनगर, राप्ती कॉम्प्लेक्स, असुरन, मेडिकल रोड, भेडियागढ़, गोरखनाथ, रामनगर, रामजानकीनगर, विकास नगर, मानस नगर, धरमपुर, जंगल हकीम नंबर दो, पादरी बाजार, विस्तार नगर, राजेंद्र नगर पश्चिमी, पादरी बाजार पश्चिमी, काशीपुरम सहित दर्जन भर इलाके सुबह से ही पानी में डूबे रहे। इन इलाकों में रह रहे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। कई दुकानों में भी पानी भर गया जिससे लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है।  

4 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर- 115 मिमी
देवरिया- 55 मिमी
महराजगंज- 47.3 मिमी
कुशीनगर- 26 मिमी
बस्ती- 9.2 मिमी
सिद्धार्थनगर- 17.2 मिमी
संतकबीरनगर- 20 मिमी
(नोट- ये आंकड़े 20 जुलाई की रात 8.30 से 21 जुलाई की सुबह 8.30 तक के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलभराव की समस्या को दूर करने के उपाय को लेकर निरीक्षण करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में जलनिकासी के लिए दो दर्जन से अधिक पंपिंग सेट लगाए गए हैं। अधिकांश इलाकों में पानी निकाला जा रहा है। जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। मैं खुद इन इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहा हूं। नगर निगम की टीम लगातार जलभराव वाले इलाकों में जलनिकासी के लिए मशक्कत कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें