Gorakhpur Election Result 2022: गोरखपुर में जश्न मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
महिला मोर्चा की पदाधिकारी-कार्यकर्ताएं थिरकीं
महिला मोर्चा ने गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में ढोल-नगाड़े की थाप पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई की पदाधिकारी-कार्यकर्ताएं जमकर थिरकीं। प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, नेहा चौधरी, नेहामणि आर्या, सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, रंजना गुप्ता, चित्रा देवी, मीना श्रीवास्तव, रानी मिश्रा, चन्दा सिन्हा, ममता गुप्ता, शीला सिंह, स्नेहलता पाठक, अनुपमा पांडेय ने कहा कि जीत ऐतिहासिक है।