फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नौ मार्च से परिवर्तित समय से चलेगी गोरखपुर-पनवेल स्पेशल, कई ट्रेन निरस्त, इनका बदला रूट

Sat, 06 Mar 2021 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
रेल प्रशासन ने 05065/05066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नौ मार्च से परिवर्तित समयानुसार चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। जानकारी के अनुसार 05065 गोरखपुर-पनवेल स्पेशल नौ मार्च से परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 05.30 बजे चलकर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, लखनऊ कानपुर सेंट्रल, दूसरे दिन भुसावल होकर पनवेल दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगी। जबकि 05066 पनवेल-गोरखपुर स्पेशल 10 मार्च से परिवर्तित समयानुसार पनवेल से अपराह्न 3.50 बजे चलकर दूसरे दिन रात 12.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
हाजीपुर स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेनें      
पूर्व मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रास्ता बदलकर चलने वाली 09038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस, 02557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस, 02558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर, 09452 भागलपुर-गांधीधाम, 09040 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस, 09039 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी तथा 09037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी विशेष ट्रेनों का पांच मिनट स्टॉपेज हाजीपुर स्टेशन पर रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
गोरखपुर-पुणे सहित चार स्पेशल ट्रेनें निरस्त
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल रेल खंड के दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में भुआ, उरई एवं सरसोकी स्टेशनों के यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नान-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का संचलन निरस्त किया गया है।

 

4 of 5
भारतीय रेल। - फोटो : PTI
इन तारीखों में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
  • 08, 11 एवं 15 मार्च को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 02032 गोरखपुर-पुणे द्विसाप्ताहिक स्पेशल।
  • 09, 13 एवं 16 मार्च को पुणे से प्रस्थान करने वाली 02031 पुणे-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल।
  • 12 मार्च को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल।
  • 15 मार्च को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेल - फोटो : twitter
इनका हुआ मार्ग परिवर्तन
  • 11 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 01019 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 08 से 17 मार्च तक ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली 04185 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 08 से 16 मार्च, 2021 को बरौनी से प्रस्थान करने वाली 04186 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 16 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 16 मार्च को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 02589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-टुंडला-आगरा कैंट-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 10, 12, 13 एवं 15 मार्च को पनवेल से प्रस्थान करने वाली 05066 पनवेल-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 11, 12, 14 एवं 16 मार्च, 2021 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 05065 गोरखपुर-पनवेल स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-टुंडला-आगरा कैंट-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें