फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमालय की तीन चोटियों की चढ़ाई कर इस पर्वातारोही ने बढ़ाया है मान, अब कर रहा है ये खास काम

Wed, 14 Apr 2021 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
पर्वतारोही नीतीश ने 19086 फीट ऊंचाई पर लहराया तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।
मासिक धर्म.. यह लड़कियों में होने वाली सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। अगर इस दौरान साफ-सफाई का उचित ख्याल रखा जाए तो महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ग्रामीण अंचल में रहने वाली माताएं या बहनें जानकारी या जागरूकता के अभाव में अक्सर अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा लेती है। ऐसी ही गोरखपुर, उत्तराखंड और महाराष्ट्र की 50 हजार बेटियों की मदद के लिए शहर के लाल युवा पर्वतारोही नीतीश 50 हजार फीट ऊंची चोटियों की चढ़ाई शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पर्वतारोही नीतीश सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।
अफ्रीका महाद्वीप के किलिमंजारो पर भारतीय तिरंगा लहराकर जिले का नाम रोशन करने वाले युवा पर्वतारोही नितीश सिंह ने इस अभियान को लेकर इसी महीने की शुरूआत में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षामंत्री ने उन्हें तिरंगा सौंपकर अपने अनूठे अभियान में सफल होने की शुभकामनाएं दी है। नीतीश का अभियान सात अप्रैल से शुरू हो गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी ने पर्वतारोही नीतीश को दिया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत में नीतीश के भाई नीरज सिंह ने बताया कि 50 हजार फीट की चढ़ाई करने पर इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिग्निटी प्रोजेक्ट के तहत 50 हजार लड़कियों को वैश्विक महामारी से बचाव संबंधी एक वर्ष के लिए किट प्रदान की जाएगी। नीतीश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। फिलहाल वो गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।


 

4 of 5
पर्वतारोही नीतीश। - फोटो : अमर उजाला।
एक महीने से कर रहे तैयारी
नीरज ने बताया कि अभियान में उनके साथ गौरव रावत उत्तराखंड से और आयुष बिष्ट शामिल है। इस अभियान की तैयारी पिछले एक महीने से कर रहे हैं। पर्वतारोही नीतीश सिंह शहीद सैनिक के पुत्र है जो कि गोरखपुर के चरगांवा ब्लाक के ग्रामसभा- रामपुर गोपालपुर के निवासी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्वतारोही नीतीश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
इन चोटियों की करेंगे चढ़ाई
नीरज ने बताया कि इस मुहिम के तहत को हिमांचल प्रदेश की तीन ऊंची चोटियों में शामिल माउंट फ्रेंडशिप 17000 फीट, माउंट सिटीधर 17000 हजार फीट और माउंट कनामो 19000 फीट की चढ़ाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें