फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Monsoon Update: गति सुस्त होने के कारण बिहार में ठिठका मानसून, गोरखपुर में सोमवार को दे सकता है दस्तक

Sat, 18 Jun 2022 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मौसम समाचार - फोटो : amar ujala
गति सुस्त होने की वजह से मानसून बिहार में ठिठक गया है। अब गोरखपुर में इसके रविवार से सोमवार तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि जिले में मानसून 16-17 जून को दस्तक दे सकता है। वहीं, शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जिले में एक मिलीमीटर बारिश होने का दावा किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
मौसम समाचार - फोटो : amar ujala
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार से सोमवार तक मानसून जनपद में दस्तक दे सकता है। फिलहाल, मानसून बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार के दरभंगा तक पहुंच गया है। मानसून के सिस्टम की रफ्तार धीमी होने की वजह से बारिश में देरी हो रही है। उधर, मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह से बदल गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
बताया कि आकाश में बादल छा गए और पुरवा हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ मौसम कुछ साफ हुआ। करीब पूरे दिन बादलों का आना-जाना लगा रहा। इस वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। हालांकि, 38 डिग्री अधिकतम तापमान के बावजूद 43 डिग्री वाली गर्मी महसूस की गई।

4 of 5
बच्चे को गर्मी से बचती मां - फोटो : पीटीआई
बारिश होने से पहले गर्मी का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। राहगीरों का हाल तो बेहाल हो गया है। बाहर निकले लोग गमछा, छतरी, टोपी, चश्मा सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के बावजूद धूप से बच नहीं पा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
इस बार गोरखपुर में सामान्य से अच्छी बरसात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मानसून के दौरान गोरखपुर में 1137.2 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार 1165.3 मिलीमीटर बारिश की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें