फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon: रिमझिम बारिश और आसमान में छाए बादल से गोरखपुर का मौसम हुआ सुहाना, गरज के साथ हो सकती है बूंदाबांदी

Fri, 17 Jun 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर में प्रचंड गर्मी के बीच दो दिनों से थोड़ी राहत है। हालांकि तेज बारिश का इंतजार अभी भी शहरवासियों को है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 18 जून तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बारिश होने से पहले गर्मी का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। राहगीरों का हाल तो बेहाल हो गया है। बाहर निकले लोग गमछा, छतरी, टोपी, चश्मा सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के बावजूद धूप से बच नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सुबह होते ही आसमान से आग बरस रही है। घर से बाहर निकले पर बदन झुलसने लग रहे हैं। वहीं लोगों की सेहत पर भी गर्मी का असर हो रहा है। दोपहर में हवा गर्म चल रही है। इससे सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। हालांकि शुक्रवार को बादल की वजह से तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 

4 of 5
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विज्ञानियों ने इस बार गोरखपुर में 18 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। 18 जून तक बारिश होने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
इस बार गोरखपुर में सामान्य से अच्छी बरसात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मानसून के दौरान गोरखपुर में 1137.2 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार 1165.3 मिलीमीटर बारिश की संभावना है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें