फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 24 घंटे में 122 मिलीमीटर बरसा पानी, दो दिन और झूम के बरेसेंगे बादल, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Wed, 16 Jun 2021 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में जलभराव की समस्या से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार की देर रात होती रही। वहीं बुधवार यानी आज सुबह से रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है। सोमवार से मंगलवार तक 24 घंटे के दौरान 122 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश हो गई। इसकी वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। हालांकि जहां पहले सात से आठ घंटे में पानी निकलता था, वहीं मंगलवार को दो से तीन घंटे में पानी निकल गया। लेकिन शहर के निचले इलाकों के अलावा सीवर लाइन के लिए खुदाई वाले इलाकों में समस्या बनी हुई है। 18 जून तक यह समस्या बनी रहने की आशंका है, क्योंकि मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार 18 जून तक गोरखपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

शहर के निचले इलाकों में जलभराव
बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। साहबगंज, रेती रोड, सिधारीपुर, चक्सा हुसैन, दाउदपुर, रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, भरवलिया समेत शहर के कई निचले इलाकों में काफी देर तक पानी भरा रहा। चक्सा हुसैन वार्ड में अकबरी जामा मस्जिद के पास बारिश का पानी भरने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पास के शिशु मंदिर रोड, शाहिदाबाद रोड, हाजी हाशिम रोड, इमामबाड़े रोड पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में जलभराव की समस्या से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सिधारीपुर में भी काफी ज्यादा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से इस समस्या के निदान के लिए कमिश्नर को ज्ञापन दिया गया। वहीं भरवलिया पंचवटी नगर में सड़क पर काफी मात्रा में कीचड़ फैला हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में जलभराव की समस्या से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सीवर लाइन की खुदाई से सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
इंजीनियरिंग कॉलेज और नंदानगर वार्ड में सीवर लाइन की खुदाई इस बारिश में लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है। दिव्य नगर मुख्य सड़क व भैरोपुर से रामपुर जाने वाली सड़क पर करीब एक महीने से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। वहीं करीब एक महीना पहले इंजीनियरिंग कॉलेज से दिव्यंगर व शिवपुर जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी सड़क पर फैले कीचड़ से चलना मुश्किल हो गया है। इसकी वजह से दिव्यनगर, भैरोपुर, महादेवपुरम, वीर बहादुर पुरम, चाणक्य पूरी, डिभिया के हजारों लोग परेशान हैं। रानीडीहा व खोरबर जाने के लिए सिंघड़िया होकर पांच किलोमीटर दूर सफर कर जाना पड़ रहा है जबकि रास्ता एक किलोमीटर भी नहीं है।

4 of 5
गोरखपुर में जलभराव की समस्या से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
भैरोपुर के अंकित जायसवाल ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने में देरी से सड़क पर कीचड़ फैला हुआ है। इससे लोगों को चलने में काफी परेशानी हो रही है। व्यापार भी प्रभावित है।
 
भैरोपुर के रविंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क पर इतना कीचड़ है कि रानीडीहा से खोराबार जाने के लिए लंबे रास्ते से जाना पड़ता है। काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में जलभराव की समस्या से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
भरवलिया पंचवटी नगर के निहाल सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से मोहल्ले में काफी पानी भर गया है। वहीं सड़क पर इतना ज्यादा कीचड़ है कि चलना मुश्किल हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें