फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मानसून की दस्तक: पहली बारिश होते ही शहर के कई इलाकों में भर गया पानी, देखें तस्वीरें

Tue, 15 Jun 2021 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मानसून की पहली बारशि में शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। हालांकि नगर निगम की टीम नालों की सफाई करने में जुटी रही।नगर आयुक्त इलाकों का निरीक्षण करते रहे। इसके बावजूद दाउदपुर नगर विधायक के घर के सामने, रेती रोड, साहबगंज, गीता प्रेस रोड समेत कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
 
गोरखपुर और आसपास के इलाकों में रविवार आधी रात के बाद ही मानसूनी बारिश होने लगी थी। सोमवार को पूरे दिन और देर रात तक बारिश होती रही। वहीं मंगलवार यानी आज सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश का यह सिलसिला 18 जून तक जारी रह सकता है। इन दिनों मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन जलभराव वाले इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।

गोरखपुर में मानसून अमूमन 15 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस साल दो दिन पहले ही आ गया। मानसून की ट्रफ लाइन के अलावा दो और कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से अच्छी खासी बारिश हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से होते हुए उड़ीसा और छत्तीसगढ़ तक जा रहा है। दूसरा कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान से निकलकर उड़ीसा तक जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
इन दोनों सिस्टम की वजह से बंगाल की खाड़ी से राजस्थान तक जो ट्रफ लाइन जा रही है, उसकी वजह से बंगाल से लेकर झारखंड, बिहार, गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक बारिश हो रही है।

4 of 5
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
18 जून तक बारिश संभव
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि दोनों कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले कुछ दिनों तक गोरखपुर में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। लगातार 18 जून तक गोरखपुर में बारिश के आसार हैं। इन दिनों जिले में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलभराव की समस्या को दूर करने के उपाय को लेकर बाघागाड़ा में निरीक्षण करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जहां-जहां जलभराव होता है, उन सभी स्थानों पर नगर निगम की ओर से पंपसेट रखवाया गया है। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जलभराव वाली स्थिति होने पर पंप चलाने का निर्देश दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें