फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: गोरखपुर सहित पूरे यूपी में आज और कल रहेगा लॉकडाउन, खुली रहेगी ये खास दुकानें

Sat, 29 Aug 2020 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर सहित पूरे यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से 31 अगस्त की सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन लगा रहेगा। वहीं गोरखपुर जिले के सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। नगर निगम के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
इसी तरह शासन के निर्देश पर शुक्रवार और शनिवार को सभी थोक एवं फुटकर खाद-बीज व रसायनों की दुकानें खुली रहेंगी ताकि किसानों को कोई दिक्कत न हो। स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी और रेलवे व एयरपोर्ट आने-जाने की भी  छूट रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने  बताया कि प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े विभाग खुले रहेंगे। इनके अलावा सभी सरकारी-गैर सरकारी विभाग बंद रहेंगे।

4 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उनका आईडी कार्ड ही उनका पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इमरजेंसी की दशा में ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में आम दिनों में भी बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ सभी लोग मॉस्क जरूर लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें