कोरोनावायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए एनडीआरएफ ने एयरफोर्स और रेलवे स्टेशन अस्पताल पर जागरूकता कैंप लगाया। एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट मेडिकल डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी ने कोरोनावायरस के लक्षण और इससे बचाव से जुड़ी जानकारी सभी को दी गई। इस दौरान सभी को जानकारी दी गई कि शुरुआती लक्षणों से अंदाजा लगाया जा सकता है जैसे सांस लेने में थोड़ी तकलीफ खांसी या बहती हुई नाक व बुखार।
उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में की शुरुआत बुखार से होती है और उसके बाद सूखी खांसी का हमला होता है। हफ्ते भर तक ऐसी ही स्थिति रही तो सांस की तकलीफ शुरू हो जाती है। गंभीर मामलों में यह निमोनिया या सार्स बन जाता है किडनी फेल होने की स्थिति बन जाती है और मरीज की मौत भी हो सकती है।
कोरोनावायरस के ज्यादातर मरीज उम्रदराज लोग हैं खासकर बह जो पहले से पार्किसन या डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे हो। कोरोना से बचाव के उपाय विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रभावित इलाके लोगों को पहले से निर्धारित सामान्य सावधानी उपाय बचने की सलाह दी है खतरे को कम किया जा सके। इन उपायों में हाथ साफ रखना, मास्क पहनना लोगों से 3 फिट की दूरी रखें वो एक दूसरे को न छुए और खानपान की सलाह भी शामिल है। डॉ. मनमन नाथ, डॉ अनीता, डॉ स्नेह लता, डॉ. तनु वर्मा, डॉ पीके श्रीवास्तव, अयाज अहमद, डॉक्टर जितेंद्र एवं गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
देखें आज के रियल टाइम अपडेट...
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
पैडलेगंज स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित महानगर की बैठक में बोलते महानगर अध्यक्ष मारकंडे सिंह।
विज्ञापन
3 of 5
janta darbar
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में मुख्यमंत्री नहीं आए तो डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्या सुनी।