फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान लोगों ने जताई नाराजगी, कहा- मुख्य सड़कों की हो रही है समीक्षा, गलियों की नहीं

Mon, 10 Aug 2020 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में अभी हाल ही में नोडल अधिकारी संजय आर भूसरेड्डी ने जलभराव के हालातों की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम प्रशासन ने शहर की मुख्य सड़कों पर हुए जलभराव की रिपोर्ट प्रस्तुत की। लेकिन मुख्य सड़कों से जुड़ी अंदर की कॉलोनियों को भूल गए। यहां अब भी घुटने भर पानी में लोग आवाजाही कर रहे हैं। जलभराव वाली कॉलोनियों के लोगों ने आरोप लगाया है कि मुख्य सड़कों की ही समीक्षा सिर्फ की जाती है, गलियों की नहीं। यह ठीक बात नहीं है।
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
केस-1
वार्ड नंबर 28 जंगल सालिक राम के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में सड़क पर 15 दिनों से पानी भरा हुआ है। पानी निकालने के लिए पंपिंगसेट लगा हुआ है, लेकिन मात्र दो-तीन घंटे पंप के चलने की वजह से जलभराव की समस्या दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
केस-2
वार्ड नंबर 28 के ही शताब्दीपुरम में 20 दिनों से सड़क पर जलभराव है। पंपिंगसेट नहीं लगाया गया है लिहाजा अब भी यहां जलभराव है। स्थानीय लोग घुटने भर पानी में आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।

4 of 7
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
केस-3
वार्ड नंबर 13, शिवपुर सहबाजगंज में बीज गोदाम के पीछे चैतन्यपुरी कॉलोनी में सड़क नाली से नीचे हो गई है। बारिश के बाद यहां पिछले 10 दिनों से जलभराव है। लेकिन इस समस्या से  निजात दिलाने के लिए नगर निगम कोई इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
सबसे खराब हालात शहर के निचले इलाकों के हैं। नौसड़, तारामंडल, जंगल सालिक राम, रानीबाग आदि कई इलाके ऐसे हैं, जहां जलभराव है। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। कुछेक इलाकों में नगर निगम ने पंप सेट लगाए हैं। फिर भी अपेक्षित समय तक इन्हें न चलाने से समस्या दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

6 of 7
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
वार्ड नंबर 13 के स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर के पास की सड़क पिछले एक दशक से खराब है। नाली सड़क से ऊंची बना दी गई है। ऐसे में बारिश के बाद सड़क पर हफ्तों तक जलभराव रहता है। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि निचले इलाकों में जलभराव की थोड़ी समस्या है, लेकिन जहां भी इस संबंध में शिकायत आती है तो वहां पंप सेट लगाकर जलभराव की समस्या को दूर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
तारामंडल इलाके में जलभराव की समस्या दूर नहीं
तारामंडल क्षेत्र में भगत चौराहे के निकट जीडीए द्वारा विकसित बुद्ध विहार पार्ट बी, पार्ट सी तथा ग्राम रामपुर के लोग पिछले शुक्रवार से ही जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बाईपास से सर्किट हाउस मोड़ के तिराहे पर रामपुर हनुमान मंदिर के पीछे शशि मार्बल होते हुए ग्राम रामपुर तक नाला 10 दिनों से ओवरफ्लो है। इसकी वजह से सड़क भी दिख नहीं रही। क्षेत्र के डॉ. आरपी पांडेय, केएम मिश्र, रोहित सिंह, मनीष पांडेय, डीएन शुक्ला, ऋषिकेष साहनी, गोपाल कश्यप, अजय गुप्ता, भागीरथी यादव, प्रमोद आदि का कहना है कि मुख्यमंत्री व नगर निगम हेल्पलाइन, जीडीए आदि को जानकारी दी गई है, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें