फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में फोरलेन सड़कों का जाल देखकर हो जाएंगे हैरान, तस्वीरों में देखें इसकी सुदंरता

Fri, 08 Jan 2021 04:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर कालेसर सड़क। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते तीन सालों में गोरखपुर की तस्वीर बदलकर रख दी है। गोरखपुर में चारों तरफ से फोरलेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अंडरपास, पुल और ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे और औद्योगिक कॉरिडोर से विकास की रफ्तार बढ़ रही। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम भी शुरू हो गया है। आगे की स्लाइड्स देखें फोटोज...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राप्ती पुल। - फोटो : अमर उजाला।
मॉडल सड़क, सुंदर होंगे बांध
नौसड़ से कालेसर के बीच की सड़क मॉडल बनाई जाएगी। कालेसर एंट्री प्वाइंट को बेहतरीन लुक दिया जा रहा है। नौसड़ से कालेसर के बीच राप्ती नदी के बांध को भी सजाया-संवारा जा रहा है। सड़क के बीच लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
फोरलेन, जिनका निर्माण तेजी से हो रहा है
- गोरखपुर से बड़हलगंज फोरलेन का निर्माण 2021 में पूरा हो जाएगा। फोरलेन निर्माण में देरी का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी ने लिया था। कामकाज की मॉनीटरिंग पीएमओ से की जा रही है।
- मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया फोरलेन का निर्माण जल्द पूरा होगा। इस मार्ग के निर्माण में जो भी अतिक्रमण थे, उन्हें ढहा दिया गया था। इसमें झूलेलाल मंदिर और गोरखनाथ मंदिर की दीवार गिरा दी गई थी।
- कालेसर से जंगल कौड़िया फोरलेन बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण 31 मार्च को ही कर दिया गया था। वहीं मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया फोरलेन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
 

4 of 6
गोरखपुर का कालेसर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।
ओवरब्रिज का तोहफा
-बढ़या ठाठर: राप्ती नदी पर बना बढ़या ठाठर पुल पीपीगंज-मेहदावल मार्ग पर है। यह दो जिलों की सीमा को जोड़ता है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने कर दिया है। दो लाख की आबादी लाभान्वित करने वाला पुल 4974.79 लाख रुपये की लागत से बना है।
-गाड़र पुल: आमी नदी पर गाड़र गांव के पास पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 106 .88 मीटर लंबे पुल 1593.16 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
-ढढौना: आमी नदी पर ढढौना गांव के पास पुल बन रहा है। 106.88 मीटर के पुल पर 1232.48 लाख की लागत आएगी। इसका शिलान्यास 2017 में ही कराया गया था। इससे डेढ़ लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
-कोल्हुआ घाट पुल: कोल्हुआ घाट पुल चिलुआताल पर बन रहा है। 80.20 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 2120 लाख रुपये की लागत आई है। इस पुल के चालू होने पर 1.25 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
दो रेलवे ओवरब्रिज भी बन रहे
गोरखुपर-देवरिया फोरलेन पर दो आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। एक पुल सरदारनगर के पास बनाया जा रहा है। 664.98 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 1964.68 लाख की लागत आई है। दूसरा ओवरब्रिज गौरीबाजार के पास बन रहा है। 668.43 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण पर 2143.19 लाख की लागत से बनी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर सड़क। - फोटो : अमर उजाला
दो अंडरपास ने दिलाई जाम से मुक्ति
रेलवे के दो अंडरपास बनने से शहर के कई इलाके काफी हद तक जाम से मुक्त हुए। नंदानगर और कौआबाग रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनने से बड़ी सहूलियत मिली है। नंदानगर अंडरपास का निर्माण काफी दिनों से अटका था। योगी सरकार आने के बाद काम में तेजी आई। कौआबाग अंडरपास को पूरा कराने की पहल भी सरकार ने की। अब दोनों अंडरपास पांच लाख से ज्यादा आबादी को राहत दे रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें