gorakhpur flood news
- फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरण का होगा ई-टेंडर
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के लिए ई-टेंडर का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से पैकेट तैयार किए जाएंगे। एक पैकेट में पांच व्यक्ति के औसत से एक सप्ताह के लिए 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, पांच किलो लाई, दो किलो ग्राम भुना चना, दो किलो अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250-250 ग्राम हल्दी, मिर्च एवं धनिया का पैकेट होगा। इसके अलावा पांच लीटर केरोसिन का तेल, एक पैकेट मोमबत्ती, माचिस एक पैकेट, बिस्कुट, एक लीटर रिफाइंड, तेल, दो नहाने के साबुन, 10 क्लोरिन की गोलियां होंगी। इसकी कुल लागत 1365 प्रति किट की दर निर्धारित की गई है। प्लाटिक के तिरपाल की लागत 150 रुपये निर्धारित की गई है।