फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Update: गोरखपुर जिले में तेजी से बढ़ रहा है राप्ती नदी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, देखें तस्वीरें

Thu, 23 Jul 2020 08:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गोरखपुर की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। घाघरा, राप्ती, रोहिन और कुआनो खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। मंगलवार को अयोध्या में घाघरा खतरे के निशान को पार कर गई तो गोरखपुर में राप्ती तेजी से बढ़ने लगी है। यह खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

2 of 6
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग ने अलर्ट जारी किया है। उधर, मंगलवार को वाल्मीकि नगर बैराज पर 420000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। इससे आने वाले 24 घंटे में सभी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन

3 of 6
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर 92.790 मीटर था, जबकि शाम को 92. 840 मीटर पर पहुंच गया। नदी पर खतरे का निशान 92.730 मीटर है। वहीं, राप्ती बर्डघाट में सुबह 75.170 मीटर पर बह रही थी, जबकि जलस्तर शाम को 75.250 मीटर पर पहुंच गया।

4 of 6
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह कुआनो नदी चंद्रदीप घाट पर 89.170 मीटर से बढ़कर शाम में 89.260 मीटर पर पहुंच गई। रोहिन नदी त्रिमोहानी घाट पर सुबह 82.330 मीटर से बढ़कर शाम को 82.500 मीटर पर पहुंच गई। बड़ी गंडक का जलस्तर वाल्मीकि नगर बैराज पर सुबह 110. 060 मीटर था जो शाम को 109.960 मीटर पर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 109.670 मीटर है।
विज्ञापन

5 of 6
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
सरयू और कुआनो नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण सहमे
सरयू और कुआनो नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण क्षेत्र के जिगिनिया, मठराम गिरी, बेलाव, बरपरवा, जितवारपुर, बसही, कटया, बेइली, कुरावल सोनकर टोला, सीधवाना, चाईपुर आदि गांवों के लोग सहमे हुए हैं। तराई क्षेत्रों में नदियों का पानी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिससे कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gorakhpur flood news - फोटो : अमर उजाला।
जिगिनिया के रमेश यादव, राजू गिरी, संतराम, कुरावल  मल्लाह टोले के रामचंद्र, नारायण, अर्जुन आदि का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो फसल नष्ट हो जाएंगी और पानी घरों में भर जाएगा। उधर, शाहपुर-खड़गपुर बंधे पर सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। बाढ़ खंड दो के अधिकारी तटबंध को बचाने के लिए रात-दिन लगे हैं। सहायक अभियंता बाढ़ खंड दो एसपी सिंह का कहना है कि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। परंतु अभी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। बचाव कार्य जारी है। किसी तरह के चिंता की बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें