गोरखपुर जिले से होकर बहने वाली ज्यादातर नदियों का जलस्तर तेजी से नीचे आ रहा है। राप्ती और गोर्रा नदी को छोड़ दिया जाए तो घाघरा, रोहिन और कुआनो नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। हालांकि बांधों के कटान का खतरा बरकरार है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हैं।