फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपहरण से पहले रेकी, फिर पूरे शहर में घुमाते रहे; रोज जॉगिंग के लिए स्टेडियम जाते थे रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी

Sat, 26 Jul 2025 04:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के अपहरण का मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अपहरण से पहले बदमाशों ने रेकी की थी। इसके बाद पूरे शहर में बदमाश उन्हें घुमाते रहे। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी रोजाना सुबह जॉगिंग के लिए रेलवे स्टेडियम जाते थे।
विज्ञापन
1 of 15
Retired Air Force personnel kidnapped - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक कुमार जायसवाल के अपहरण से पहले बदमाशों ने रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने रेकी के जरिये यह पता लगाया कि वह कितने बजे घर से निकलते हैं और कहां जाते हैं। कौवाबाग अंडरपास पर उन्हें रोक कर पहले बातों में उलझाया। इसके बाद कार में जबरन बैठाकर ले गए।

जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार जायसवाल नौकरी से रिटायर होने के बाद रोज साइकिल से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम जाते थे। वहां पर वह जॉगिंग और तैराकी करते हैं। रोज नियम से वह साइकिल से स्टेडियम जाते थे। वहां पर वह करीब एक घंटे रहते थे। 
विज्ञापन

2 of 15
खुशी के आंसू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपहरण से पहले बदमाशों ने की रेकी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। वह कितने बजे घर से निकलते हैं और कब स्टेडियम पहुंचते थे, इन सबके बारे में उन्हें जानकारी थी। अंडरपास के पास सुबह के समय बहुत कम लोगों का आवागमन रहता है। इसीलिए उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए इस जगह को चुना। 

 
विज्ञापन

3 of 15
घर वापस लौटने के बाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह 5:30 बजे के करीब जैसे ही अशोक वहां पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पहले उन्हें बातों में उलझाया। इसके बाद जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। मौके पर सन्नाटा होने की वजह से किसी को भी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। 

4 of 15
घर पहुंचे डॉक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तब जाकर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। अशोक क्षेत्र में एक सम्मानित नाम माने जाते हैं। उनके अचानक इस तरह गायब हो जाने और फिरौती की कॉल आने से स्थानीय लोग भी परेशान हो गए।
विज्ञापन

5 of 15
आयुष्यमान हॉस्पिटल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में बैठाकर पूरे शहर में घुमाया
अशोक को कार में बैठाने के बाद बदमाश पूरे शहर में घूमते रहे। वह उन्हें लेकर अयोध्या तक गए थे। करीब चार घंटे तक घुमाने के बाद उन्होंने पत्नी सुषमा जायसवाल को कॉल किया। कॉल करने से पहले अशाेक को धमका कर बोला था कि बातचीत के दौरान पुराने लेन-देन का जिक्र करें। बदमाशों ने पत्नी से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। कॉल के बाद बदमाश उन्हें लेकर फिर से शहरभर में घूमते रहे। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी।

 
विज्ञापन

6 of 15
आयुष्यमान हॉस्पिटल पर सुबह से पसरा रहा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से लेकर स्टेडियम तक खंगाले सीसीटीवी कैमरे
शाहपुर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेडियम से लेकर अशोक जायसवाल के आवास तक के रूट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल लिए। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल और व्हाट्सएप नंबर की आईपी ट्रेसिंग की। फिरौती की कॉल आने के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश के लिए छह टीमें लगा दी थीं। उन्होंने शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल ली।
विज्ञापन

7 of 15
भावुक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरौती की रकम मिलने के झांसे में आ गए आरोपी
पुलिस ने बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा। अशोक जायसवाल की पत्नी के पास फिरौती की कॉल आई तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। वह दोबारा कॉल आने के इंतजार में थी। पुलिस ने अशोक की पत्नी को समझा दिया था कि दोबारा कॉल आए तो बदमाशों को रुपये देने की बातचीत में उलझाएं। 

 

8 of 15
घर पहुंचने के बाद भावुक हुए डॉक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को कॉल आई तो उन्हें रुपये देने की बात कही। इसके लिए बदमाशों ने कालेसर जीरो प्वॉइंट को चुना। जीरो प्वॉइंट पर बदमाश जैसे ही रुपये लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और अशोक जायसवाल को सुरक्षित मुक्त करा लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में ले लिया।
 

9 of 15
डॉक्टर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं है कोई लेन-देन का मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों और एयरफोर्स कर्मी में रुपये का कोई पुराना लेन-देन नहीं है। उन्होंने पत्नी पर दबाव बनाने के लिए ऐसा बोला था। वहीं, आरोपियों पर पहले से दर्ज किसी केस की बात सामने नहीं आई है। आरोपी युवा हैं। उन्होंने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

10 of 15
अस्पताल परिसर भी खाली रहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का अपहरण, दो करोड़ की मांगी फिरौती
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के पादरी बाजार निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का शुक्रवार सुबह कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उनकी डॉक्टर पत्नी के पास कॉल कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने कालेसर जीरो प्वॉइंट के पास से रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को खोज निकाला। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

11 of 15
भावुक पल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के गुड्डु उर्फ श्याम सुंदर, जर्नादन गौड़ और बेलघाट क्षेत्र के करुणेश दूबे के रूप में हुई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

 

12 of 15
भावुक पल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार स्थित जेल बाईपास निवासी अशोक जायसवाल एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मी हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटा विदेश (अमेरिका) में रहता है। पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल सरकारी अस्पताल की डॉक्टर हैं। वर्तमान में वह बस्ती जनपद में तैनात हैं। अशोक मकान की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। दूसरी मंजिल पर आयुष्मान हाॅस्पिटल हैं जिसके वह संचालक हैं।

 

13 of 15
भावुक पल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोज सुबह टहलने के साथ वह रेलवे स्टेडियम में स्विमिंग भी करते हैं। शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे साइकिल से स्टेडियम के लिए निकले थे। सुबह नौ बजे तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। करीब साढ़े दस बजे पत्नी के नंबर पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप काॅल आई।

 

14 of 15
ये अस्पताल भी परिवारक का है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉल करने वाले ने अशोक जायसवाल को छोड़ने के बदले दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और उनकी पत्नी से बात भी कराई। बताया कि उनका अशोक से पुराना लेन-देन है। उसके बाद फोन बंद हो गया। पत्नी ने पुलिस को यह बात बताई। इसके बाद पुलिस ने छह टीमें बनाकर तलाश शुरू की। शाम सात बजे के करीब उन्हें कालेसर जीरो प्वॉइंट के पास से खोज निकाला गया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

15 of 15
एसपी सिटी अभिन त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें