फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: बर्फीली हवाओं से कांप रहे हैं लोग, जानिए कब तक जारी रहेगा गलन भरी सर्दी का प्रकोप

Sun, 31 Jan 2021 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड रविवार को भी बरकरार है। सुबह घने कोहरे के साथ हुई। वहीं गलन के कारण शहरवासी परेशान रहे। घर से लेकर सड़क किनारे तक लोग हीटर और अलाव तापते नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार यानी आज पश्चिमी जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से तीन फरवरी के बाद दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड समेत मैदानी इलाकों में भी फिर से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि फरवरी का पहला सप्ताह पूरी तरह से ठंडा बना रहेगा। दिन का तापमान 18 डिग्री के आसपास तो न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के बीच बना रहेगा। हालांकि इस दौरान आकाश कुछ हद तक साफ रहेगा। कोहरे में भी कमी आएगी, क्योंकि अगले पांच दिनों तक पछुवा हवा ही चलेगी।
 

4 of 6
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि शनिवार को मौसम साफ होने और सूरज निकलने के बावजूद पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। दिन का तापमान भी मात्र 15 डिग्री तक ही चढ़ सका। फरवरी के पहले सप्ताह तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। चार फरवरी से फिर एक बार ठंड बढ़ेगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि पिछले कई दिनों की तरह शनिवार सुबह भी काफी कोहरा रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम भी साफ हो गया और सूरज भी निकल आया, लेकिन करीब-करीब पूरे दिन सात किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने की वजह से तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडे दिन की तुलना में दिन के तापमान में मात्र चार डिग्री की ही बढ़ोतरी हो सकी। वहीं न्यूनतम तापमान भी कम ही बना रहा। ऐसे में सुबह से लेकर रात तक कंपकंपी छूटती रही। फिलहाल अभी कुछ दिन इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें