गोरखपुर जिले में रोजाना कोरोना के 10-20 मरीज मिल रहे हैं। टीकाकरण शुरू हो गया है, लेकिन अभी आम लोगों को कोरोना का टीका लगना शुरू नहीं हुआ है। कोरोना से जंग में पहली पंक्ति में खड़े कुछ लोगों को टीका लगाया गया है। ऐसे लोगों ने भी मास्क और सामाजिक दूरी के नियम को अभी छोड़ा नहीं है। इसके उलट सामाजिक स्थानों पर तमाम ऐसे लोग देखने को मिल रहे हैं जो न तो मास्क लगा रहे हैं न ही उन्हें सामाजिक दूरी की परवाह है। स्थिति ऐसी ही रही तो कोरोना संकट गहरा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बिना मास्क लगाए सड़क पर निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज हाई कोर्ट की तरफ से अगले तीन महीने तक मास्क का इस्तेमाल करने की जरूरत संबंधित आदेश आने के बाद अमर उजाला ने पड़ताल की तो हर जगह मास्क और सामाजिक दूरी की अनदेखी सामने आई। सड़कों से लेकर चौराहों, बाजारों, दफ्तर और कल-कारखानों तक में गिने-चुने लोगों को छोड़ न तो कोई मास्क का इस्तेमाल कर रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग को ही कोई अहमियत दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
बिना मास्क लगाए सड़क पर निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
सार्वजनिक जगहों, बाजारों, होटल-रेस्त्रां पर भी लोग एक-दूसरे से सटकर बात करते, खरीदारी करते और अन्य काम निपटाते दिख जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट, रजिस्ट्री ऑफिस, आरटीओ, विकास भवन समेत तमाम सरकारी दफ्तरों में भी अफसरों को छोड़ ज्यादातर कर्मचारी मास्क पहनना जरूरी नहीं समझ रहे। यही नहीं, सड़कों पर अब पुलिस या प्रशासन का कोई अफसर भी बिना मास्क वालों को रोक-टोक नहीं रहा है।
4 of 7
बिना मास्क यात्रा कर रहे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
रोडवेज में लापरवाही सबसे ज्यादा
रोडवेज बस अड्डों और बसों में तो करीब दो महीने पहले से ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ट्रेनों का ज्यादा विकल्प नहीं होने की वजह से बसों में भीड़ लग रही है। एक-एक सीट पर दो-दो, तीन-तीन यात्री बैठने के साथ ही खड़े होकर भी लोग सफर कर रहे। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है मगर इसके बावजूद भी ज्यादातर यात्री न तो मास्क लगा रहे और न ही उन्हें कोई टोकने वाला है।
बैंकों, पर्यटन स्थलों पर भी हो रही अनदेखी
पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरे रामगढ़ताल किनारे और जेट्टी पर रोजाना बड़ी संख्या में भीड़ लग रही है। लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े रह रहे हैं। न तो किसी के चेहरे पर मास्क दिखाई पड़ रहा है, न ही सोशल डिस्टेंसिंग किसी को याद है। इसी तरह कई बैंकों में भी लोग रुपये निकालने और जमा करने वाली लाइन में एक-दूसरे से खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। एक-दो जगह पर गार्ड टोकते हैं तो भी लोग उसे अनसुना कर दे रहे।
विज्ञापन
6 of 7
बिना मास्क लगाए खरीदारी करती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला।
साहबगंज की दुकानों पर एक के ऊपर एक झूल रहे
कोरोना काल में बाजार खुलने के समय से ही साहबगंज और महेवा मंडी में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा पाना प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है जो अब भी बरकरार है। दोनों मंडियों की तमाम दुकानों पर लोग एक-दूसरे के ऊपर झूलकर खरीदारी करते दिखाई पड़ रहे हैं।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में सुरक्षा ही एकमात्र बचाव है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग इस बीमारी से बचाव का सशक्त माध्यम है। अब भी गोष्ठी, नुक्कड़ नाटकों आदि के जरिये लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे खुद के साथ-साथ समाज के दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। मास्क न लगाने वालों पर सख्ती भी की जाएगी।