फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में गोरखनाथ बाबा से दूर हुए 'भक्त', तस्वीरों में देखें पांच महीने पहले यहां ऐसा था नजारा

Sun, 23 Aug 2020 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
लॉकडाउन के दौरान की गोरखनाथ मंदिर की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना महामारी को लेकर देश में पहली बार 22 मार्च को एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद 24 तारीख को पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया था। वहीं अब अनलॉक चल रहा है। हालांकि गोरखपुर सहित पूरे यूपी में हर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन लग रहा है। आज हम आपको गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां लॉकडाउन के पहले हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती थी। वहीं लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा और अब अनलॉक होने के बाद भी लोग न के बराबर जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनलॉक के दौरान की गोरखनाथ मंदिर की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर की चर्चा पूरे विश्व में है। यह मंदिर गोरखपुर की पहचान है।
विज्ञापन

3 of 6
लॉकडाउन से पहले की गोरखनाथ मंदिर परिसर की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में आमतौर पर विदेशों से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। आम दिनों में शहरवासियों की भीड़ लगी रहती है।

4 of 6
खिचड़ी मेला के दौरान गोरखनाथ मंदिर के बाहर लगीं श्रद्धालुओं की लंबी कतारें।(फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
गोरखपुर सहित आसपास के जिले के लोग त्योहारों में खासतौर पर गोरखनाथ बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं कोरोना महामारी के कारण के मंदिर की रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
लॉकडाउन के पहले बाबा गोरक्षनाथ की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंदिर के इतिहास में लॉकडाउन से पहले हर त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता था। लेकिन इस महामारी के बीच में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखनाथ मंदिर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी का कहना है कि मंदिर में कभी भी इतने समय के लिए सन्नाटा नहीं रहा। लेकिन अब तो पांच महीने हो गए हैं। मंदिर में महामारी से पहले की तरह अब रौनक नहीं दिख रही है। उम्मीद है कि कोरोना संकट खत्म के होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें