फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्तजा का सच: पहले परिवार का मान बढ़ाया, अब बना आफत, हाईस्कूल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई में किया टॉप, आज भी यहां लिखा है नाम

Wed, 06 Apr 2022 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 7
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले का आरोपी मुर्तजा कभी अपने परिवार और मां-बाप की शान रहा। पढ़ाई में अव्वल था। जिस मुर्तजा के नाम पर परिवार ही नहीं, रिश्तेदार भी फक्र करते थे, वही अब उससे कोई वास्ता न होने का हवाला दे रहे हैं। कह रहे हैं कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद मुर्तजा की दुनिया बदल गई। वह घर-परिवार की चिंता छोड़कर खुद में जीने लगा। अब बदनामी का सबब बन गया है। जानकारी के मुताबिक, अहमद मुर्तजा अब्बासी गोरखपुर में पैदा हुआ। उसके दादा जिला जज थे। पिता अधिवक्ता हैं। मुर्तजा के जन्म के बाद पिता मुनीर अहमद और मां गोरखपुर छोड़ मुंबई में रहने चले गए। मुर्तजा की पढ़ाई-लिखाई भी मुंबई से ही हुई। मुर्तजा के आधार कार्ड पर भी नवी मुंबई का ही पता है। वह परिवार सहित मुंबई के सानपाड़ा इलाके में रह रहा था। पिता के मुताबिक, मुर्तजा बचपन से ही होनहार था लेकिन, जल्दी घबरा जाता था।
विज्ञापन

2 of 7
मुर्तजा से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
वह फुटबॉल और टेनिस का अच्छा खिलाड़ी रहा है। हाईस्कूल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई में टॉप किया है। आज भी स्कूल बोर्ड पर उसका नाम लिखा है। 2010 में 12वीं पास करने के बाद उसने आईआईटी मुंबई में दाखिला ले लिया और केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
2015 में इंजीनियरिंग पास करने के बाद दो प्राइवेट कंपनी में बड़े ओहदे पर काम किया। कोरोना संकट के बीच नौकरी चली गई। इसके बाद परिवार सहित गोरखपुर आ गया। हालांकि, पिता अभी भी मुंबई में कुछ कंपनियों के लीगल एडवाइजर हैं। वहां एक फ्लैट मुर्तजा के परिवार ने किराए पर दे रखा है। 

4 of 7
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल एप बना रहा था मुर्तजा
गोरखपुर आने के बाद अहमद मुर्तजा अब्बासी ने मोबाइल एप बनाना शुरू कर दिया था। परिवार के मुताबिक मुर्तजा को ये काम घरवालों को अच्छा नहीं लग रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
घर से मिली एयरगन
मुर्तजा अब्बासी के कमरे से पुलिस ने एयरगन, छर्रा भी बरामद किया है। पुलिस को घरवालों ने बताया है कि पिछले कुछ समय से वह घर में ही छत और खाली जगह पर एयरगन से निशानेबाजी सीख रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी मुर्तजा का घर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा के कमरे से पहले पुलिस ने अरबी भाषा में लिखी किताब, पैन ड्राइव बरामद किया तो मंगलवार को एयरगन और अंग्रेजी में लिखी धार्मिक किताब बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।
एक-एक कर जांच एजेंसी और पुलिस को ऐसे चौंकाने वाले तथ्य मिल रहे हैं, जिससे उसकी संदिग्ध गतिविधियां उजागर हो रही हैं। इसके साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि परिवार के लोगों को भी कहीं न कहीं मुर्तजा के संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी। खबर है कि बरामद एयरगन को पुलिस ने एटीएस को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें