फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: आतंकी संगठनों की वेबसाइट भी देखता था गोरखपुर कांड का आरोपी मुर्तजा, सर्च करके पढ़ता था विवादित किताबें और साहित्य

Wed, 06 Apr 2022 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 8
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवान) पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को बरामद सामान के साथ पुलिस ने एटीएस को सौंप दिया है। गोरखनाथ थाने में दर्ज केस भी ट्रांसफर कर दिया गया है। खबर है कि मुर्तजा के दो करीबियों से पूछताछ के लिए एटीएस सिद्धार्थनगर भी जा सकती है। यह तथ्य भी सामने आ रहा है कि उसने सिद्धार्थनगर से ही बांका खरीदा था। एटीएस, पुलिस, एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां अलग-अलग जांच कर रही हैं। मुर्तजा नेपाल, मुंबई, कोयंबटूर, जामनगर, गाजीपुर भी हाल के दिनों में गया था। यहां पर भी जांच टीमें जाने की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर के दक्षिणी गेट पर पीएसी जवान गोपाल गौड़, अनिल पासवान पर धारदार हथियार से हमला करने वाला मुर्तजा अब्बासी सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। सोमवार को रिमांड के बाद ही उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
मुर्तजा ने आईएसआईएस के खाते में भेजे थे रुपये
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों पर हमले के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस के बैंक खाते में लाखों रुपये भेजे हैं। इसकी जानकारी यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को मिल गई है। एटीएस मुर्तजा को ढूंढते हुए सिविल लाइंस स्थित आवास पर भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। मुर्तजा को यह पता चल गया था कि एटीएस ने गिरफ्तारी का जाल बिछा दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
लिहाजा, घर से लापता हो गया, फिर आनन-फानन घटना को अंजाम देने पहुंच गया। एटीएस की अब तक की जांच से पता चला है कि मुर्तजा के जिन बैंक खातों से रुपये भेजे गए हैं, इसकी जानकारी मिल चुकी है। चार बैंक खातों का ब्योरा भी मिल चुका है। मुर्तजा के डेबिट कार्ड का नंबर सुरक्षित रख लिया गया है। 

4 of 8
मुर्तजा से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, मुर्तजा ने लोन वुल्फ अटैक मॉड्यूल के तहत वारदात अंजाम दिया है। इस मॉड्यूल में बिना किसी टीम के अकेले ही घटना को अंजाम दिया जाता है। इसमें धारदार हथियार (चाकू या फिर अन्य) का ही प्रयोग किया जाता है। इस माड्यूल को लोन वुल्फ अटैक इसलिए कहते हैं, क्योंकि यह भेड़िए की तरह अकेले हमला करने की रणनीति होती है।
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठनों की वेबसाइट भी देखता था मुर्तजा
एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, मुर्तजा आतंकी संगठनों की वेबसाइट देखता था। सर्च करके पढ़ता था। विवादित किताबें व साहित्य पढ़ने के तथ्य भी सामने आए हैं। मुर्तजा के जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन से भड़काऊ व धार्मिक उन्माद के वीडियो भी मिले हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जवान का हालचाल लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
अब जांच एजेंसी मुर्तजा के नेटवर्क को खंगाल रही है। यह जानने की कोशिश कर रही है कि मुर्तजा किसके संपर्क में आने के बाद आईएसआईएस के बैंक खाते में रकम भेजने लगा। यह किसी के सहयोग के बगैर संभव नहीं है। किसी ने बैंक खाते का नंबर दिया होगा, तभी पैसा भेजा गया। 
विज्ञापन

7 of 8
अमिताभ यश (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
मुर्तजा और उसके जानने वालों के बैंक खातों की छानबीन की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि किस खाते से कहां-कहां रुपये भेजे या मंगवाए गए। अब तक की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। घटना से दो दिन पहले भी बैंक खातों में रुपये की हेराफेरी की जानकारी मिली थी। इस पर एटीएस की टीम मुर्तजा के घर गई थी। इसके तत्काल बाद मुर्तजा ने इस घटना को अंजाम दे दिया। ऐसे हमलों को लोन वुल्फ अटैक माड्यूल कहते हैं। जांच चल रही है। 
-अमिताभ यश, आईजी एटीएस

 
विज्ञापन

8 of 8
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले की जांच एटीएस के हाथों में है। आतंकी संगठनों से सांठगांठ की बात सामने आई है। मामला बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जानकारी जांच एजेंसी को है। - प्रशांत कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें