फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदने का यही है सबसे सही समय, जानिए कितना गिर गया है दाम

Mon, 01 Mar 2021 01:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सोना खरीदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सोने की कीमतों में आई कमी की वजह से गहने खरीदने वालों को इसका फायदा मिलेगा। पिछले साल अगस्त में जिस तरह सोने की कीमतें  आसमान छू रहीं थीं, तो लोगों के मन में था कि शायद ही यह कम होंगी। सात महीने के बाद सोने की कीमतें जब कम हुईं तो गहने के खरीदारों के लिए यह काफी अच्छा समय साबित हो सकता है। अगले महीने से विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे और सोने की कीमतों में तकरीबन 8800 रुपये की गिरावट आ चुकी है। पिछले साल अगस्त में कीमत 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा पहुंची थी। फिलहाल 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 48000 रुपये पर आ गई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सोना - फोटो : pixabay
सोने की शुद्धता का पैमाना
कैरेट   शुद्धता
24     99.99
22     91.9
18     75.0
14     58.3

 
विज्ञापन

3 of 5
सोना - फोटो : pixabay
कुछ इस तरह है गहनों की कीमत
मान लीजिए कि 24 कैरेट सोने की कीमत 39 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने के एक ग्राम का रेट 3750 रुपये लगता है। अगर आपको 10 ग्राम सोने की एक चेन खरीदनी है तो उसकी कीमत 37500 रुपये हो गई। मेकिंग चार्ज 10 प्रतिशत के हिसाब से 3750 रुपये हो गई। यानी कुल कीमत 41250 रुपये हो जाती है। तीन प्रतिशत जीएसटी 1237 रुपये। कुल मिलाकर 10 ग्राम सोने की कीमत 42487 रुपये हुई। इसमें कोई भी व्यक्ति खरीद के समय मेकिंग चार्ज में ही छूट करा सकता है।

 

4 of 5
सोने की खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वैलर्स के डायरेक्टर योगेश अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल 18 कैरेट सोना 36,700 रुपये, 22 कैरेट सोना 44,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। ऐसे में पिछले साल अगस्त महीने की तुलना में सोने की कीमतों में करीब 8800 रुपये की गिरावट आई है। सोने की कीमतों में गिरावट अंतरराष्ट्रीय है लेकिन हमारे देश में अन्य देशों की तुलना में कुछ ज्यादा है। क्योंकि सरकार ने सोने के आयात में एक्साइज ड्यूटी में पांच प्रतिशत की कटौती कर दी है। हालांकि सेस 2.5 प्रतिशत लगाया है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में भारत में 1500 रुपये ज्यादा सस्ता सोना मिलता है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी। - फोटो : iStock
इस साल के विवाह मुहूर्त
  • अप्रैल: 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
  • मई: 1, 2, 3, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30
  • जून: 3, 5, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26
  • जुलाई: 1, 2, 3, 6, 12, 13, 14, 15, 16
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें