Gorakhpur Monsoon
- फोटो : अमर उजाला।
औसत 443 मिमी बारिश होनी चाहिए, हुई 115 मिमी
बैठक में बताया गया कि मौसम विभाग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के मुताबिक 17 जुलाई तक औसत 443 मिमी बारिश होनी चाहिए थी मगर उसके सापेक्ष 115 मिमी ही बारिश हुई।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने की वजह से धान की अवधि में तैयार होने वाली प्रजाति को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है और विलंब की दशा में 10 अगस्त तक सीधी बुआई कराई जाएगी। एडीएम ने कहा कि डीएम के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सभी किसानों को लाभ मिले, इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। पेयजल उपलब्धता को लेकर नगर निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 145 बड़े गहरे नलकूप, 87 मिनी नलकूप, 4173 इंडिया मार्क हैंडपंप हैं। इसपर एडीएम ने निर्देश दिया कि पानी की कहीं भी समस्या हो तो तत्काल उसका निस्तारण कराया जाए।