उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रह रहे फ्रांसीसी परिवार को बुधवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया। अतिथि देवो भवः की परंपरा को कायम रखते हुए, विदेशी मेहमानों के सुखदुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले लोगों ने उनको हर्षोल्लास के साथ विदा किया। गांव की यादों को सहेजे हुए फ्रांसीसी परिवार बुधवार को कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा मंदिर से रवाना हो गया हुआ।