फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: 4422 यात्रियों को लेकर आईं चार श्रमिक स्पेशल, लोगों ने कहा- अब नहीं जाएंगे बाहर

Thu, 14 May 2020 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन में फंसे 4422 यात्रियों को लेकर बुधवार को चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर पहुंचीं। वहीं झांसी से आने वाली ट्रेन निरस्त हो गई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और पहले से खड़ी बसों में बैठाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को 1269 यात्रियों को लेकर पहली ट्रेन सुबह 6:40 बजे जालंधर से आई। 1472 यात्रियों को लेकर दूसरी ट्रेन बंगलूरू से सुबह 9:45 बजे पहुंची। शाम छह बजे भावनगर से 673 और चित्तूर से शाम 7:10 बजे 1008 श्रमिक और उनके घरवाले आए।
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
जालंधर से आने से आने के बाद खजनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि पंजाब में उनकी हालत बहुत खराब थी और बड़ी मुश्किल से एक-एक दिन काट रहे थे। उन्हें तो एक बार लगा कि अब कभी वापस घर नहीं जा पाएंगे। लेकिन सीएम योगी ने उन्हें घर पहुंचाकर जीवदान दे दिया।

4 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
वहीं देवरिया निवासी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अब कुछ भी हो जाए, बाहर कमाने के लिए नहीं जाऊंगा। घर के आसपास ही कोई भी काम कर लूंगा, भले ही चार पैसे कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tte
अब तीन बैच में लग रही टीटीई की ड्यूटी
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ही रेलवे स्टॉफ ने भी एक बैच बढ़ा दिया है। अब टीटीई की तीन बैच में ड्यूटी लग रही है। इसी तरह जीआरपी ने भी लाइंस के सिपाहियों को लगाने का प्लान तैयार किया है। ट्रेन से उतरने वालों को लाइन लगवाना और थर्मल स्क्रीनिंग कराकर बसों में भेजने के लिए तीन शिफ्ट में 78 टीटीई और सुपरवाइजर की ड्यूटी दो दिनों से लग रही है।

एक शिफ्ट में 26 टीटीई रखे गए हैं। दो शिफ्ट के टीटीई एक दिन में काम करते हैं और एक शिफ्ट को आराम दिया जा रहा है। वहीं जीआरपी के 110 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। लाइंस में मौजूद सिपाहियों की भी स्टेशन पर ड्यूटी लगाने का शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें