उत्तर प्रदेश के 33 माफिया की श्रेणी में आए पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी का नया पता लखनऊ की आलिशान फ्लैट की जगह अब जेल हो गया है। जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया तो न्यायालय ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में रामू सहित तीन अन्य को जेल भेज दिया। जेल पहुंचे पूर्व एमएलसी के कारण जेल की भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जेल में दाखिल होने के वक्त उसने जिम्मेदार अफसरों से बताया कि उसकी तबियत खराब है। अभी एक पखवारे पहले कोरोना संक्रमित हो गया था। मैक्स हास्पिटल से छूट्टी मिलने के बाद लखनऊ में रह रहा था। शूगर के कारण अभी तबियत खराब है। उसने जेल प्रशासन से इलाज के लिए गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो शासन स्तर से सख्ती के बाद पुलिस इस गिरोह पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस के गिरफ्त में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला।
कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरोह के अन्य सदस्यों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
3 of 5
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के मेडिकल के दौरान अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि देवरिया पुलिस पूर्व एमएलसी रामू का नेटवर्क खंगाल रही है। एडीजी अखिल कुमार ने एक सप्ताह के भीतर माफिया के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। पुलिस की कार्रवाई से माफिया से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। इस गैंग से जुड़े आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग भूमिगत हो रहे हैं।
4 of 5
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
जो लोग पूर्व एमएलसी के साथी होने पर कल तक गर्व महसूस करते थे, वहीं अब छिपकर रहना चाहते हैं। उनको पता हो गया है कि गैंग लीडर के साथ सदस्यों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक इस गिरोह के करीब सात लोगों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कस चुकी है।
पूर्व एमएलसी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस इस गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस के भय से पूर्व एमएलसी के कई करीबी भूमिगत हो चुके हैं। माफिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के निशाने पर अन्य करीबी हैं। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े लोगों की सूची तैयार की है।