गोरखपुर में फिल्म शूटिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं, नवंबर 2019 से अक्तूबर 2021 तक तीन साल के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे में 10 फिल्म और दो वेब सीरीज की शूटिंग की गई है। वर्ष 2021 में अब तक फिल्मों की शूटिंग से पूर्वोत्तर रेलवे को 34.50 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। सितंबर 2021 में कुनाल खेमू और श्वेता त्रिपाठी की कंजूस-मक्खीचूस, मार्च 2021 में वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश, जिसमें रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला ने एक्टिंग की है। वहीं साक्षी तंवर, अनंत शर्मा और रायमा सेन की वेब सीरीज शूटिंग भी हो चुकी है।