फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दूर होने होने वाली है गोरखपुर रेलवे स्टेशन की वीरानी, दिल्ली-लखनऊ आना जाना होगा आसान

Mon, 07 Sep 2020 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से रेलवे स्टेशन पर छाई वीरानी किसी हद तक दूर होने वाली है। 12 सितंबर से गोरखपुर स्टेशन से होकर पांच और ट्रेनें चल जाएंगी, जबकि 11 ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं। पांच और ट्रेनें चलने से लोगों का लखनऊ, कानपुर, दिल्ली और वाराणसी आना जाना आसान हो जाएगा। वहीं, प्लेटफार्म पर यात्रियों के खानपान के लिए दुकानें खुलने से भी रौनक आ जाएगी। तंगहाली से गुजर रहे वेंडर को आय होगी तो उनका आर्थिक संकट दूर होगा। परेशानी में चल रहे कुलियों को भी राहत मिल सकती है। रेल गाड़ियों का आवागमन बढ़ने से कुलियों को काम मिलेगा। वहीं, ऑटो और टैक्सी वालों का भी काम चल निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के अनुसार, रेल प्रशासन ने रेल गाड़ियों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर एक से चलाई जाएंगी, जबकि अन्य तीन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म तीन और पांच से चलाने की योजना है। एक-दो दिन में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। रविवार को अधिकारियों ने प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इसके बाद काफी देर तक मंथन चलता रहा। तय किया गया कि प्लेटफार्म नंबर सात, आठ और नौ से अभी ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी। प्लेटफार्म नंबर एक को खोला जाएगा। यहां से दो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन से ट्रेनें चलेंगी। रन थ्रू वाली ट्रेनें प्लेटफार्म तीन, चार और पांच से चलाई जा सकती हैं। जल्द ही शेड्यूल तय कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
खानपान के स्टॉल भी खुलेंगे
कोरोना संकट की वजह से 22 मार्च से ही  ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद जून से कुछ विशेष ट्रेनें चलाई गईं, लेकिन प्लेटफार्म पर वेंडर को अनुमति नहीं मिली। इस वजह से वेंडरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। अब रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नंबर एक, पांच और छह पर बंद पड़े खानपान के कुछ स्टॉल खोलने का निर्णय लिया है। इससे इन दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, यात्रियों को भी खानपान में असुविधा नहीं होगी।

 

4 of 7
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
कुलियों को भी मिलेगी राहत
कोरोना की वजह से ट्रेनें बंद हो जाने से कुलियों का काम एकदम बंद हो गया। जून से कुछ  ट्रेनें चलीं तो सही, लेकिन इससे सभी को उतनी आमदनी नहीं हो पा रही, जिससे उनका गुजारा चल सके। गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे कुलियों को पांच और  ट्रेनें चलने से काफी राहत मिल सकती है। यात्रियों का आवागमन बढ़ने से उन्हें काम मिलेगा तो उनकी आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 7
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला।
ऑटो-टैक्सी वाले भी होंगे लाभान्वित
स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा। इससे ऑटो और टैक्सी वालों को भी काम मिलेगा। कुलियों और वेंडरों की तरह इनका भी धंधा कोरोना ने छीन लिया है। अब इन्हें भी राहत की उम्मीद दिख रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के बाद यह भी अपना आर्थिक संकट दूर कर पाएंगे।  

 
विज्ञापन

6 of 7
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर से होकर चल रहीं अभी 11 ट्रेनें
गोरखपुर से अभी कुल 11 ट्रेनें चल रही हैं। इसमें पांच ट्रेनें गोरखपुर से बनकर चलती हैं और छह ट्रेनें बिहार से आती हैं। इसमें प्लेटफार्म दो से गोरखधाम एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस व एलटीटी एक्सप्रेस तथा प्लेटफार्म नंबर चार से अहमदाबाद एक्सप्रेस चल रही है। बिहार से चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस व सप्तक्रांति एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन और चार से संचालित की जा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
12 से चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी घोषित
रेल प्रशासन ने 12 सितंबर से चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी घोषित कर दी है। ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के लगाए जाएंगे। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

ट्रेनों की समय-सारिणी
  • 05008 कृषक एक्सप्रेस स्पेशल लखनऊ जंक्शन से 12 सितंबर से प्रतिदिन रात 11.10 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 6.35 बजे होकर वाराणसी सिटी दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी।
  • 05007 कृषक एक्सप्रेस स्पेशल 13 सितंबर से वाराणसी सिटी से प्रतिदिन शाम 5.00 बजे गोरखपुर से रात 11.05 बजे छूटकर दूसरे दिन लखनऊ जंक्शन सुबह 5.45 बजे पहुंचेगी।
  • 02571 गोरखपुर-दिल्ली हमसफर स्पेशल 12 सितंबर से प्रत्येक शनिवार, रविवार, बुधवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 6.45 बजे चलकर नौगढ़ (सिद्धार्थनगर) से शाम 7.56 बजे छूटकर दिल्ली सुबह 8.50 बजे पहुंचेगी।
  • 02572 दिल्ली-गोरखपुर हमसफर स्पेशल 13 सितंबर से प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को दिल्ली से रात 8.00 बजे चलकर अगले दिन नौगढ़ (सिद्धार्थनगर) से 7.50 बजे छूटकर गोरखपुर 9.35 बजे पहुंचेगी।
  • 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल 12 सितंबर से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को गोरखपुर से सुबह 6.35 बजे चलकर तीसरे दिन यशवंतपुर से सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी।
  • 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल 14 सितंबर से प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को यशवंतपुर से शाम 5.20 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर अपराह्न 3.05 बजे पहुंचेगी।
  • 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा स्पेशल 12 सितंबर से गोरखपुर से प्रतिदिन रात 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन वाराणसी सिटी से सुबह 4.18 बजे होकर कानपुर अनवरगंज दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी।
  • 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा स्पेशल 13 सितंबर से कानपुर अनवरगंज से प्रतिदिन शाम 4.40 बजे चलकर वाराणसी सिटी से रात 12.45 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 6.55 बजे पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें