फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गोरखपुर शहर के जाम में फंसे डीएम, आधे घंटे तक रेंगती रही गाड़ियां

Mon, 20 Dec 2021 09:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शास्त्री चौक से आंबेडकर चौक होते हुए आरटीओ तिराहे तक जाम में फंसी रही डीएम की गाड़ी
विज्ञापन
1 of 7
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर में हर रोज लगने वाले जाम की दुश्वारियों से सोमवार को जिले के दो आला अधिकारी भी दो चार हुए। डीएम जाम में ऐसे फंसे कि पांच मिनट का सफर 25 मिनट में पूरा किए। इस बीच उनकी स्कॉर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मी एक किमी तक पैदल चलते रहे। वहीं, एडीजी जोन अखिल कुमार को तो पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ा। इसी तरह हजारों स्कूली बच्चे एक घंटे की देरी से घर पहुंचे। इस बीच बच्चे भूख प्यास से तो अभिभावक चिंता में परेशान रहे।  

जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर दो बजे डीएम विजय किरन आनंद कलेक्ट्रेट से कैंप कार्यालय के लिए निकले ही थे कि उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। आगे चल रही स्कॉर्ट में बैठे सुरक्षाकर्मी गाड़ी से उतरकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लगातार बज रहे हूटर के बीच चौराहों पर तैनात पुलिस और यातायात सिपाहियों ने काफी कोशिश की तब जाकर गाड़ी के पहिए रेंगने लगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।
शास्त्री चौक से लेकर आंबेडकर चौराहा, यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन होते हुए आरटीओ तिराहा तक डीएम की गाड़ी जाम में रेंगती हुई ही चली। वहीं, एडीजी जोन अखिल कुमार भी जाम में फंस गए। पुलिसकर्मियों के काफी मशक्कत के बाद भी जाम नहीं खुला तो एडीजी जोन गाड़ी से उतरे और पैदल ही मंजिल की तरफ बढ़ चले।  
विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, सोमवार को शहर में जाम की जबरदस्त समस्या रही। गोलघर व आसपास के इलाकों में घंटों जाम लगा रहा। शहरवासी, स्कूली बच्चे व उनके माता-पिता जाम में फंसकर सिस्टम को कोसते रहे। डीएम और एडीजी भी जाम में फंसे रहे। डीएम के स्कॉर्ट की टीम गाड़ी के आगे-आगे करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। जो सफर पांच मिनट में पूरा हो जाता है, वह करीब 25 मिनट में पूरा हो सका। डीएम की गाड़ी तो किसी तरह मंजिल तक पहुंच गई, लेकिन ऑटो व बसों से जाने वाले स्कूली बच्चे एक से डेढ़ घंटे तक देरी से घर पहुंचे। इतनी देर तक अभिभावक परेशान रहे।

4 of 7
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।
रुस्तमपुर के अशोक कुमार का बच्चा एचपी स्कूल में कक्षा छठीं में पढ़ता है। 1.20 पर स्कूल की छुट्टी होती है। प्राय: ऑटो से 2.15 तक बच्चा घर पहुंच जाता है। सोमवार को जब तीन बज गए तो ऑफिस में उनके पास पत्नी का फोन पहुंचा। हैरान-परेशान उन्होंने बच्चे के नहीं पहुंचने की जानकारी दी तो वे भी सकते में आ गए। ऑटो वाले को फोन मिलाया तो उसने बताया कि शास्त्री चौक के पास जाम में फंसा है। बच्चे से बात भी कराई तब जाकर अशोक ने चैन की सांस ली।
 
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

रास्ता बंद कर दिया, इंडिकेटर तक नहीं लगाया

आंबेडकर चौराहे के पास हरिओम नगर तक जाने वाली सड़क के मुहाने पर रविवार देर शाम नाला निर्माण के लिए सड़क खोद दी गई। इससे पूरा रास्ता बंद हो गया। जानकारी नहीं होने की वजह से मौके पर पहुंचकर लोगों को दूसरा रूट पकड़ना पड़ा। कहीं पर भी सड़क के खोदे जाने का इंडीकेटर (संकेतक) नहीं लगाया गया। यही हाल फिराक गोरखपुरी चौराहा से रुस्तमपुर जाने वाले मार्ग का भी रहा। वहां भी निर्माण कार्य चल रहा है, मगर कोई संकेतक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

नौसड़ में रोडवेज की खराब बस ने बढ़ाई मुसीबत

रोडवेज की कंडम बसें भी आए दिन शहर में लगने वाले जाम का कारण बन रही हैं। सोमवार को शहर में जाम के बीच किसी तरह वाहन रेंग रहे थे। शाम करीब पांच बजे नौसड़ चौराहे से पहले रोडवेज की बस बीच सड़क पर खराब हो गई। किसी तरह वाहन बीच सड़क पर खड़ी बस के अगल-बगल से निकल रहे थे। प्रधानमंत्री के आगमन के एक दिन पूर्व छह दिसंबर को भी मोहद्दीपुर, ट्रांसपोर्ट नगर चौकी और नौसड़ चौराहे के पास खराब बसों के कारण जाम लगा था। आए दिन रोडवेज की बसें जाम की वजह बन रही हैं इसके बावजूद बस अड्डे को शहर से बाहर नहीं किया जा रहा है। नौसड़ में बस अड्डा होते हुए भी उसे संचालित नहीं किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

एसएसपी भी निकले

जाम की सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी सड़क पर आ गए। एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने आंबेडकर चौक पर मोर्चा संभाला। साथ ही वायरलेस से जाम खुलवाने का निर्देश देते रहे। काफी देर तक एसएसपी आंबेडकर चौक पर ही रहे।

सड़क पर नेता के स्वागत से लगा जाम

यातायात एसपी इंदू प्रभा ने कहा कि आंबेडकर चौराहे पर सड़क काटकर नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है इस वजह से एक लेन बंद हो गई। उधर शास्त्री चौक के पास कुछ लोग सड़क पर एक नेता का स्वागत करने लगे। इससे जाम लग गया। नेताजी व समर्थकों को हटाकर सड़क खाली कराई गई। जिला प्रशासन के माध्यम से निर्माण संस्थाओं को पत्र भेजकर कहा जाएगा कि वे सड़क पर कोई निर्माण दिन में न कराएं। इसके अलावा कार्य शुरू कराने से पहले सूचना जरूर दें, जिससे मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था बनाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें