फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: अचानक लोगों में बढ़ गई माउथ स्प्रे की डिमांड, डॉक्टर की सलाह लिए बिना न करें इस्तेमाल

Fri, 02 Jul 2021 06:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है। लेकिन इन सबके बीच कोरोना माउथ स्प्रे की डिमांड बढ़ गई है। गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में अलग-अलग कंपनियों के कई माउथ स्प्रे आ चुके हैं जिसकी लोग खरीदारी कर रहे हैं। कंपनियों का दावा है कि यह 99 प्रतिशत वायरस को मारने में सक्षम है जबकि विशेषज्ञ बिना चिकित्सीय सलाह इसे इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी के बीच मई में अमेरिका और स्वीडन की नामी दवा कंपनियों ने माउथ स्प्रे को लांच किया। कंपनियों का दावा है कि यह माउथ स्प्रे काफी हद तक वायरस से बचाएगा। इसके बाद भालोटिया मार्केट में दो अलग-अलग कंपनियों की स्प्रे भी आ गई। संक्रमण के बीच स्प्रे की काफी डिमांड रही है। लेकिन संक्रमण कम होने के बाद भी इसकी डिमांड बनी हुई है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...

 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
एमडी मेडिसिन डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि स्प्रे कितना असरदार है? इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि यह शोध का विषय है। लेकिन इतना जरूर है कि बिना चिकित्सक के सलाह के माउथ स्प्रे का इस्तेमाल ठीक नहीं है। खासकर अस्थमा पीड़ित व्यक्ति, मुंह के कैंसर पीड़ित इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने में माउथ स्प्रे अब तक कारगर नहीं माना गया है। क्योंकि अब तक इस पर कोई शोध नहीं हुए है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए जो लोग माउथ स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बिना सलाह के इसका इस्तेमाल न करें। क्योंकि कई बार होता है कि मुंह के अंदर छिपे अच्छे बैक्टीरिया भी दवाओं के सेवन से मर जाते हैं। इसलिए इस तरह के स्प्रे से लोगों को बचना चाहिए।

 

4 of 5
डेल्टा प्लस - फोटो : pixabay
डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा
डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा देश के कई राज्यों में बढ़ गया है। इसकी वजह से लोग संक्रमण से बचने का रास्ता खोज रहे हैं। ऐसे में लोग माउथ स्प्रे खरीद रहे हैं। लोगों को मानना है कि कोरोना वायरस मुंह और नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस तरह करते हैं इस्तेमाल
माउथ स्प्रे दवा का दो पफ (कश) एक डोज माना जाता है। मुंह में रखकर एक डोज लेने के दो घंटे तक इसका असर रहता है। पूरे दिन में अधिकतम छह डोज लिया जा सकता है। एक स्प्रे में 75 डोज होता है। इसका इस्तेमाल चार वर्ष से अधिक उम्र के लोग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें