अभी तो उसकी खेलने खाने की ही उम्र थी। महज 11 साल की ही थी। अभी तो उसकी खेलने खाने की यह उम्र थी। गलती सिर्फ एक हो गई कि पढ़ाई के साथ ही उसने इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया। इंटाग्राम पर दोस्तों से बातचीत करती थी। लेकिन, फिर उसकी जिंदगी में एक ऐसा शातिर दरिंदा दोस्त बनकर आ गया, जिसने उसकी जिंदगी ही तबाह कर डाली। शातिर शेख के चंगुल में फंसी बच्ची ने 11 साल की उम्र में ही उससे शादी करने की ठान ली और फिर आरोपी के पास हैदराबाद पहुंच गई। शेख उसे एक दरगाह पर ले गया और कथित तौर पर शादी भी रचा ली।