फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा बेगम की कहानी: तलवार से गला काटकर अफरोज को उतारा था मौत के घाट, चौथा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 May 2023 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। जांच कर पुलिस साक्ष्यों के साथ चार्जशीट को दाखिल करेगी, ताकि आरोपियों को सजा हो सके।
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी शादिया अपने किरायेदारों की मदद से पति को जान से मार दी। (बाएं चौथा आरोपी इरफान) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में गोरखनाथ इलाके के दिग्विजयनगर में रेलकर्मी अफरोज की हत्या में शामिल चौथे आरोपी इरफान अंसारी को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में चार लोग शामिल थे, जिनमें से तीन आरोपियों, अफरोज की पत्नी शादिया, प्रेमी अभिषेक, उसके दोस्त इरशाद उर्फ दिलशाद को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। चौथे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

24 मई 2023 की रात गोरखनाथ के दिग्विजय नगर में घर के अंदर रेलकर्मी अफरोज अंसारी की तलवार से गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को पत्नी शादिया व उसके प्रेमी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
afroz murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार, म्यान व चाकू भी बरामद किया था। रेलकर्मी अफरोज ने कोड़ियहवा मोड़ निवासी शादिया से कोर्ट मैरिज की थी। 2012 से दोनों गोरखनाथ स्थित मकान में रहते थे। कुछ महीनों से दोनों के संबंध खराब थे।

शादिया को अपने पति के चरित्र पर शक हुआ तो उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचकर घटना को अंजाम दे दिया था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। जांच कर पुलिस साक्ष्यों के साथ चार्जशीट को दाखिल करेगी, ताकि आरोपियों को सजा हो सके।

इसे भी पढ़ें: दोस्तों ने पकड़े अफरोज के हाथ-पैर, प्रेमी ने तलवार से काट दी गर्दन; खूनी खेल में खुद फंस गई शादिया
 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक रेलवे कर्मचारी की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।
तीन बार मारने की साजिश हो चुकी थी फेल
बताया जा रहा है कि शादिया और अभिषेक ने मिलकर अफरोज की हत्या की साजिश रची। इसके लिए तीन बार कोशिश की गई। पहली बार जहर देकर हत्या की साजिश रची गई। लेकिन, सफलता नहीं मिली। फिर घटना वाले दिन के एक दिन पहले भी अभिषेक हत्या का इरादा लेकर आया था, लेकिन अकेला होने की वजह से लौट गया। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों इरफान व इरशाद को साजिश में शामिल किया।

 

4 of 5
गोरखपुर में रेलकर्मी की हत्या - फोटो : अमर उजाला।
घटना वाले दिन शादिया ने ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले किराएदार से पहले ही बोल दिया था कि अभिषेक आए तो गेट खोल दें, क्योंकि उससे बाकी का किराया लेना है। रात में 12 बजे अभिषेक अपने दोनों साथियों इरफान व इरशाद के साथ आया और किराएदार सूरज सिंह ने गेट खोल दिया।

इसे भी पढ़ें: मुस्कुराकर बोला किलर छात्र- मैं शादिया से प्यार करता हूं...मोहब्बत में इतना भी नहीं करते क्या?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
afroz murder case - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक अपने साथियों के साथ ऊपर के फ्लोर पर चला गया। रात में दो बजे तीनों नीचे के फ्लोर पर आए और मिलकर अफरोज की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों पीछे के रास्ते से निकल गए। इसके बाद शादिया ने घर में शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी गई।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें