फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब इश्क: तीन बच्चों की मां का 14 साल के किशोर से हुआ था प्यार, इस वजह से दोनों की जिंदगी हुई बर्बाद

Wed, 14 Apr 2021 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बीते दिनों एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज में एक महिला ने प्यार के चक्कर में एक किशोर की ना सिर्फ जिंदगी बर्बाद कर दी बल्कि खुद भी जेल के सलाखों के पीछे पहुंच गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक चित्र। - फोटो : iStock
महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर किशोर को बरामद कर लिया और उसे जेल भेज दिया। वहीं अब किशोर के बयान के आधार पर महिला पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5,3 साल है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महिला के घर नहीं लौटने पर पति परेशान हो गया और खोजबीन करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जांच में जो सच सामने आया है, उससे पति और पुलिस दोनों चौंक गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें