फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चार माह में ही उजड़ गया गर्भवती का सुहाग, बदमाशों ने 18 फीट दूर से आंख में मारी गोली, गर्दन से निकली बाहर

Sun, 11 Apr 2021 04:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मृतक वेद प्रकाश की फाइल फोटो।(दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में व्यापारी वेद प्रकाश की हत्या की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिस तरह से व्यापारी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है उससे एक बात तो साफ है कि यह काम शूटर का है। व्यापारी वेद प्रकाश को छत से झांकने के दौरान 18 फीट से अधिक दूरी से गोली मारी गई थी। निशाना इतना सटीक था कि एक ही गोली में व्यापारी की मौत हो गई। गोली आंख में लगी और गर्दन के रास्ते बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
इसी घर में हुई थी वेद प्रकाश की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के खरैया पोखरा स्थित भोलाजीपुरम कॉलोनी में शुक्रवार रात 10.30 बजे 30 वर्षीय व्यापारी वेद प्रकाश चौधरी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हेलमेट व मास्क लगाए गेट पर पहुंचे दो बदमाशों ने गेट खटखटाया। आवाज सुनकर पहली मंजिल की बालकनी से वेद प्रकाश के नीचे झांकते ही बदमाशों ने ऊपर गोली चला दी।
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद घर के बाहर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
चार महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती
वेद प्रकाश की दिसंबर 2020 में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी रेखा गर्भवती हैं। दो भाई और बहनों में छोटे वेद प्रकाश के बड़े भाई कोचिंग पढ़ाते हैं। बहन की शादी हो गई है। पिता पूर्वोत्तर रेलवे से रिटायर्ड हैं। पोस्टमार्टम के बाद वेद प्रकाश का शव लेकर परिवार के लोग अपने पैतृक गांव बस्ती चले गए। गोरखपुर के आवास पर ताला बंद हो गया।

4 of 5
घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
पड़ोसी के लड़के से पुलिस कर रही पूछताछ
बदमाशों ने वेद प्रकाश चौधरी के घर के सामने गेट खटखटाते हुए तिवारी के नाम से आवाज दी थी। वेद प्रकाश के घर के सामने एक तिवारी का मकान है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह बदमाश तिवारी के घर तो नहीं आए थे और गलतफहमी में वेद प्रकाश को निशाना बना दिया। पुलिस ने तिवारी के लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह भी कहा जा रहा है कि कहीं तिवारी को वेद प्रकाश ने तो नहीं पुकारा था। इसके अलावा चार दिन पहले वेद प्रकाश का अपने ड्राइवर से विवाद हुआ था। वेद प्रकाश की बोलेरो गाड़ी किराये पर चलती है। चार हजार रुपये भाड़ा देने की जगह ड्राइवर ने 12 सौ रुपये भाड़ा दिया था इसको लेकर वेद प्रकाश और ड्राइवर में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक वेद प्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
खाना खाकर सोने चले गए थे वेद
वेद प्रकाश पहले दवा का कारोबार करता था। घाटा होने के बाद पिपराइच में मोबाइल फोन की दुकान खोल ली। उसकी भाभी को कुछ दिन पहले ही बेटा हुआ है। इसकी वजह से चार दिन से वह दुकान पर नहीं जा रहा था। शुक्रवार रात वह जल्दी ही खाना खाकर पहली मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया था। बाद में वेद प्रकाश की पत्नी, भाभी और मां ने एक साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद वेद प्रकाश की पत्नी भी कमरे में चली गई। घटना के वक्त वेद की भाभी अपने पति से मोबाइल फोन पर बात कर रहीं थीं। वह बस्ती गए थे। मम्मी-पापा नीचे के फ्लोर पर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें