अर्चना यादव और पुलिस के गिरफ्त में प्रेमी अजय यादव। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
शहर का चर्चित हत्याकांड, उलझ गई थी पुलिस
जिस वक्त यह घटना हुई थी, उस समय जनपद में सनसनी फैल गई थी। पुलिस को केस की विवेचना फूंक-फूंक कर करनी थी, क्योंकि मामला पूरी तरह से हाईप्रोफाइल था। अर्चना के पिता उस समय सीएम सिक्योरिटी में तैनात थे तो मृतक ओम प्रकाश के बड़े भाई यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर। इस वजह से पुलिस को केस सुलझाने में थोड़ा समय जरूर लगा था, मगर साक्ष्यों के साथ आरोपी पकड़े गए थे जिस वजह से शनिवार को सजा हो गई।