फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि तो नम हो गईं सबकी आंखें, लोगों ने कहा- भगवान किसी को ना दिखाए ऐसा दिन

Fri, 11 Sep 2020 09:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, तरयासुजान(कुशीनगर)।
विज्ञापन
1 of 5
रोती बिलखती मृत शिक्षक की पत्नी और दो बेटे।(मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की सुबह रामपुर बंगरा गांव के शिक्षक सुधीर सिंह की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में भीड़ ने आरोपी गोरखपुर के नंदानगर निवासी आर्यमन नामक युवक को पीटकर मार डाला था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर रात शिक्षक सुधीर सिंह का उनके गांव रामपुर बंगरा के समीप अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
रोती बिलखती मृत शिक्षक की पत्नी और दो बेटे। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मृत शिक्षक के बडे़ पुत्र आठ वर्षीय हर्ष ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हर किसी के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकली कि भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाएं। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान वहां बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

3 of 5
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गांव का माहौल अभी भी गमगीन है। घटना के चौथे दिन भी लोग मंजर को भूल नहीं सके हैं। शिक्षक के घर से रह-रहकर निकल रही सिसकियों से आस-पड़ोस के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।

4 of 5
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
धर्मेंद्र सिंह तरयासुजान के नए थानेदार बने
सोमवार को हुई वारदात के दौरान लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए तरयासुजान एसओ हरेंद्र मिश्र की जगह धर्मेंद्र सिंह को नई तैनाती मिली है। बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत थानेदार ने सबसे पहले अधीनस्थों से रामपुर बंगरा गांव में हुई वारदात के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
एसओ हरेंद्र मिश्र ने कहा कि इस घटना का जल्दी खुलासा करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं मामले की विवेचना कर रहे तमकुहीराज के सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने भी मामले के शीघ्र पर्दाफाश की बात कही है। सीओ ने बताया कि घटना से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें