संतकबीरनगर जिले के शिवबखरी के बहरैची के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। फिर भी बखिरा पुलिस तीन दिनों से उसे थाने में रखा था। मंगलवार दोपहर बहरैची की पत्नी दुर्गावती ने थाने जाकर उसे खाना खिलाया था। रात में उसे पति की मौत की खबर मिली। रोते हुए दुर्गावती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पट्टीदारों से मिलकर उसके पति को पीट-पीटकर मार डाला। उसने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, शिवबखरी गांव निवासी बहरैची (50) पुत्र गया प्रसाद खेती करता था। उसने इस बार प्रधानी का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था। उसके तीन बेटे संजय, चंदन कुमार और अशोक हैं। इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे संजय की शादी हुई है। दुर्गावती ने बताया कि पट्टीदारी की एक युवती कुछ दिन पहले कहीं चली गई। युवती के परिजन ने उसके बेटे पर उसे भगा ले जाने का शक जताए और उसके पति बहरैची की जमकर पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। रविवार से ही पुलिस बहरैची को थाने में बैठाए थी। बिना किसी अपराध किए पुलिस उसके पति को थाने में रोक कर रखी और पीट-पीटकर मार डाली। उसके पति की मौत की सूचना जिला अस्पताल के जरिए मिली।
विज्ञापन
2 of 5
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
बेटे संजय कुमार ने बताया कि पिता के सहारे ही परिवार जीवन-यापन कर रहा था। पिता की हत्या से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। विपक्षियों की ओर से जानमाल की धमकी दी जा रही है। उसके पास सिर्फ पांच मंडी जमीन है। अब परिवार का खर्च कैसे चलेगा, समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस की ज्यादती से पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
एक सप्ताह में बखिरा क्षेत्र में हुई चार बड़ी वारदात
हिंयुवा नेता आनंद शंकर त्रिपाठी और सुभाषचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि एक सप्ताह में बखिरा क्षेत्र में चार बड़ी वारदात हुई है। बखिरा क्षेत्र के बौरव्यास में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की भुजाली से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई। एक पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। महुली क्षेत्र की एक महिला से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार को शिवबखरी गांव निवासी बहरैची की पिटाई करके हत्या कर दी गई। ये घटनाएं बखिरा पुलिस की लचर कार्य प्रणाली की ओर इशारा करती हैं।
4 of 5
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
कार्रवाई में शिथिलता पर सपा आंदोलन करेगी
सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान और वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि बहरैची की हत्या में शामिल पुलिस कर्मियों और अन्य आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। इसमें किसी तरह की शिथिलता पर सपा आंदोलन करेगी। वैसे एसपी ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग उठाई।
मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे हिंयूवा नेता आनंद शंकर पाठक।।
- फोटो : अमर उजाला।
बसपा ने हर संभव मदद का भरोसा दिया
बसपा के जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी और पूर्व विधायक भगवानदास ने कहा कि शिवबखरी की घटना में पुलिस की लापरवाही है। पीड़ित परिजनों को न्याय मिले और दोषियों पर कार्रवाई हो। अगर कार्रवाई में किसी तरह की शिथिलता हुई तो मामले को विधानसभा और लोकसभा में उठवाएंगे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।