फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में डबल मर्डर: पहले नहीं सुनी फरियाद, बाद में पुलिस गई तो दादी और नाती की हो गई थी हत्या

Wed, 28 Jul 2021 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में डबल मर्डर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के तेनुआ गांव में दादी और नाती की बेरहमी से हत्या के पीछे पुलिस की नाकामी भी सामने आई है। भाजपा नेता परशुराम शुक्ला की शिकायत के बाद भी पुलिस ने विवाद सुलझाने की पहल नहीं की। आईजीआरएस की शिकायत के बाद पुलिस गई तो जरूर, लेकिन इससे डरने के बावजूद आरोपी ने एक मासूम और एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। दो लोगों को घायल कर दिया। अब पुलिस के अफसर इसकी समीक्षा कर रहे हैं कि आखिर पुलिस की लापरवाही के कारण तो दो जानें नहीं चली गईं?

जानकारी के मुताबिक, जिस विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई है वह इतना बड़ा मामला नहीं था। छत से गिरने वाले पानी के लिए नाली निर्माण का विवाद था। अगर पुलिस समय रहते सख्ती की होती तो आरोपी के अंदर जरूर डर हुआ होता। परशुराम इन दिनों किसी काम से पंजाब गए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने न्याय पाने के लिए आईजीआरएस में शिकायत की थी। शिकायत ऑनलाइन होने की वजह से पुलिस मंगलवार को गांव में गई और सीताराम शुक्ला को बुधवार को थाने में आने की बात कह कर लौट आई। इसकी जानकारी होते ही सीताराम शुक्ला का परिवार आग बबूला हो गया और दो लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में डबल मर्डर। - फोटो : अमर उजाला।
ऑटो चलाता है सीताराम
सीताराम शुक्ला ऑटो चलाता है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर विवाद पर उतारू हो जाता था। परशुराम इसी बात से डरते थे कि उससे उलझने पर कोई वारदात न हो जाए। मंगलवार को उनकी आशंका हकीकत में बदल गई। परशुराम के बाहर जाने की जानकारी सीताराम के परिवार को थी। घर में महिलाएं और बच्चे होने की वजह से उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में डबल मर्डर। - फोटो : अमर उजाला।
काफी मिन्नत के बाद पैदा हुआ था रौनक, नहीं आया तरस
रौनक काफी मिन्नत के बाद पैदा हुआ था। दादी से उसका खास लगाव था। वह अक्सर दादी के पास रहता था। बताया जा रह है कि वारदात के समय वह दादी की गोद में खेल रहा था। मां-बहन अंदर थीं। इसी समय हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किया। मासूम पर भी तरस नहीं आया और कुदाल से प्रहार करके मार डाला।

4 of 5
गोरखपुर में डबल मर्डर। - फोटो : अमर उजाला।
गांव वालों में भी गुस्सा, पीड़ित परिवार के घर पहुंचे करीबी
मासूम रौनक की लाश देखकर गांव वाले दहाड़े मारकर रहो रहे थे। पीड़ित परिवार की मदद में गांव के आसपास और रिश्तेदारी के लोग पहुंच गए हैं। उधर, पंजाब से परशुराम भी गांव के लिए निकल पड़े हैं। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में डबल मर्डर। - फोटो : अमर उजाला।
आरोपी के घर तोड़फोड़ की कोशिश
घटना से नाराज लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की कोशिश की। गांव वालों में घटना को लेकर काफी गुस्सा है। आरोपी के घर के आसपास भी पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि गुस्से में कोई और वारदात न होने पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें