फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की लालच में हत्यारा बना था चाचा: मासूम की हत्या कर खेत में दफना दिया था शव, परिजनों को ऐसे किया था गुमराह

Thu, 08 Apr 2021 03:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
पीयूष अपहरण हत्याकांड।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको क्राइम की एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है। यहां चार महिने पहले छह साल के मासूम का अपहरण करने के बाद फिरौती की रकम न मिलने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हैरान करने वाली बात ये रही कि मासूम की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका चाचा ही था। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी मामला...
विज्ञापन

2 of 5
पीयूष अपहरण हत्याकांड(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
घटना दिसंबर माह 2020 की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार गांव के टोला भुलनापुर के छह साल के पीयूष का अपहरण नौ दिसंबर को हुआ था। पीयूष के पिता कृष्णा गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। 12 दिसंबर की सुबह पुलिस टीम ने पीयूष के चाचा को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दिन भर वह पुलिस को छकाता रहा, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली और शव को खेत में दफन करने की जानकारी दी। आरोपी किशोर ने मासूम का अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर उसने बच्चे की हत्या की थी।
विज्ञापन

3 of 5
पीयूष अपहरण हत्याकांड।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
बालक का शव गांव के पास खेत में दफन मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम का शव देखते ही पिता का कलेजा फट पड़ा। परिजनों की दहाड़ सुनकर वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस चाचा के साथ पीयूष इतना घूल मिलकर रहता था वही उसको मौत के घाट उतार देगा।

4 of 5
पीयूष अपहरण हत्याकांड।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
फिरौती की रकम की चिठ्ठी लिखकर किया था गुमराह
फिरौती की रकम के लिए चिठ्ठी लिखकर आरोपी ने मामले को बड़ा बनाने की कोशिश की। उसने सोचा की ऐसा करने से किसी को कोई शक नहीं होगा। लेकिन पुलिस ने घर में छानबीन शुरू की तो जांच में कॉपी मिली, जिसका फिरौती वाले पत्र से मिलान कराया गया। इसके बाद शक ज्यादा पुख्ता हुआ तो चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। आरोपी ने बताया था कि उसने स्वयं ही फिरौती वाली चिठ्ठी लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीयूष अपहरण हत्याकांड।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
चाचा के साथ घुल- मिलकर रहता था पीयूष
मृतक पीयूष अपने पट्टीदारी के चाचा के साथ ज्यादा रहता था। वह घर में सबसे ज्यादा उसी के करीब था। इसी का फायदा उसने उठाया। यही कारण है कि शुरूआत में किसी को उस पर शक नहीं हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें