माफिया विनोद उपाध्याय। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, अब तक पुलिस की ओर से गोरखनाथ निवासी विनोद उपाध्याय की करीब 50 लाख की संपत्ति, बड़हलगंज के खडेसरी गांव निवासी ललकू यादव उर्फ लाल बाबू यादव की दो कार कीमत 13 लाख 69 हजार 130 रुपये की संपत्ति, बेलीपार के महाडीह निवासी सूरज पासवान का एक ट्रैक्टर, एक ट्राली, कृषि यंत्र, पक्का मकान कुल मिलाकर 13 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति, बेलीपार के डंवरपार निवासी अर्जुन पासवान का चार, चार पहिया वाहन, जमीन व अन्य संपत्ति मिलाकर 96 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति, झंगहा के शेषनाथ यादव की बीस लाख रुपये की जमीन, बड़हलगंज इलाके के शैलेश यादव का छह कमरों का मकान, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये, गीडा इलाके के चिरैयाडाड़ निवासी सोनू उर्फ सूरज यादव का वाहन व जमीन जिसकी कीमत 70 लाख है, बड़हलगंज के भेड़ीडीह निवासी मयंक उर्फ मैक्स दुबे का मकान और जमीन, जिसकी कीमत बीस लाख रुपये, बड़हलगंज के मारकंडेय यादव की 23.5 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हो चुकी है।