फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह की सजा मौत: शादी के तीन महीने बाद मिली प्यार की खौफनाक सजा, पत्नी बोली- मेरे पति को जिसने मारा, उसे मैं दूंगी सजा

Sun, 25 Jul 2021 06:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर: पत्नी दीप्ति मिश्रा के साथ अनीश चौधरी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला इलाके में सेक्रेटरी अनीश की धारदार हथियार से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने उनके ससुराल पक्ष के 17 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। माना जा रहा है कि प्रेम विवाह से नाराज लड़की के घरवालों ने ही उनकी हत्या की थी। इसके सबूत भी पुलिस को मिले हैं।

बता दें कि करीब तीन साल से जिस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में थी शनिवार को उसका अंत हो गया। काफी कोशिश के बाद दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा और तीन महीने पहले शादी कर ली थी। इससे दीप्ति के परिजन खुश नहीं थे। 2020 में दोनों घर से फरार हो गए थे तब लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने की जानकारी होने पर दोनों ने सोशल मीडिया पर आपस में प्रेम करने और कोर्ट मैरिज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामले में खत्म कर दिया था और फिर दोनों ने लौटने के बाद धूमधाम से शादी भी की थी।  
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर: पत्नी दीप्ति मिश्रा के साथ अनीश चौधरी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, कौड़ीराम ब्लॉक में दोनों की तैनाती एक साथ तीन साल पहले हुई। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया था और फिर साथ में शादी करने का फैसला कर लिया। दीप्ति मिश्रा के घरवालों ने इसका विरोध भी किया और जब दोनों पक्ष तैयार नहीं हो रहा था तब अनीश अपनी प्रेमिका (अब पत्नी) को लेकर फरार हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस भी दर्ज किया था, लेकिन दोनों ने एक साथ रहने की बात कहते हुए बालिग होते हुए कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इस वजह से बाद में लड़की के घरवाले भी तैयार हो गए थे और दोनों का धूमधाम से विवाह हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
रोती-बिलखती अनीश की पत्नी दीप्ति मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।
मेरे पति को जिसने मारा ले आओ मैं दूंगी सजा 
गोला में सेक्रेटरी अनीश चौधरी की हत्या के बाद बेसुध हुई पत्नी दीप्ति मिश्रा के गुस्से का पुलिस भी सामना नहीं कर पा रही थी। पत्नी ने बोला, मेरे पति को मत छूना, उन्हें वापस लाओ। फिर अगले ही पल उसने यह भी कहा कि आरोपियों को लेकर आओ उन्हें मैं अपने हाथों से सजा दूंगी। उसके मार्मिक विरोध का जवाब एसपी साउथ भी नहीं दे पा रहे थे और किसी तरह से उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। बोलते- बोलते पत्नी बेसुध हो जा रही थी।

4 of 5
गोरखपुर: पत्नी दीप्ति मिश्रा के साथ अनीश चौधरी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
रिश्ता खराब होने पर दर्ज कराया था शोषण का केस
दोनों के रिश्ते में बीच में टकराव भी हो गया था। इस दौरान युवती ने अनीश पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए गगहा थाने में केस भी दर्ज कराया था लेकिन इसके बाद ही अनीश ने माफी मांगते हुए साथ रहने की बात कही थी। जिसके बाद युवती ने केस वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर: अनीश हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह
अनीश ने गोला में तैनात सेक्रेटरी दीप्ति मिश्रा के साथ करीब तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इस शादी के खिलाफ लड़की के घरवाले थे मगर दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी की थी। हालांकि शादी बड़े धूमधाम से हुई थी और दोनों ही पक्ष के रिश्तेदार भी इसमें शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें