रणजीत बच्चन हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंधों की ओर हुआ था इशारा: रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश अवैध संबंधों व रुपये के लेनदेन की ओर आगे बढ़ी। रणजीत बच्चन के मोबाइल से मिले कई महिलाओं के मोबाइल नंबर पर पुलिस ने पूछताछ की। उनमें से कुछ नंबरों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी शुरू कर दी गई। वहीं मोबाइल पर मिले डिटेल के आधार पर रणजीत से सोशल साइट पर जुड़े लोगों के बारे मे जानकारी जुटाई। सोशल साइट पर रणजीत बच्चन के साथ जुड़े लोगों में गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, प्रयागराज, रायबरेली, वाराणसी के लोग शामिल हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। इनसे रणजीत की लंबी बातचीत और चैटिंग भी मिली थी।