गोरखपुर दीवानी कचहरी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी है, अधिवक्ताओं में आक्रोश
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट में जो सुरक्षा व्यवस्था है, वह नाकाफी है। अपराधी असलहे के साथ कैसे आ गया, यह जांच का विषय है। इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु पांडेय व मंत्री अनुराग दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिवक्ता नाराज हैं। सोमवार सुबह 11 बजे एसोसिएशन के सभागार में साधारण सभा की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की रणनीति का एलान किया जाएगा।
कचहरी की सुरक्षा में तैनात हैं 48 पुलिसकर्मी, लगेगा स्कैनर
कचहरी परिसर की सुरक्षा में एक इंस्पेक्टर, चार एसआई, दो हेड कांस्टेबल सहित 48 पुलिसकर्मी तैनात हैं। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मुख्य गेट के पास पार्किंग के पास भी स्कैनर लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी है। इसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
गुस्साए अधिवक्ताओं ने एक घंटे तक नहीं उठाने दिया शव
कचहरी पार्किंग में सरेआम हुई हत्या की घटना के बाद गुस्साए, अधिवक्ताओं ने एक घंटे तक प्रदर्शन किया। सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए, उन्होंने शव उठाने से रोक दिया। सूचना के बाद एडीजी, डीआईजी और एसएसपी सहित अन्य अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिला जज के हस्तक्षेप के बाद अधिवक्ता शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।